Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एमपी के पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट से मची तबाही, सड़क पर फैल गए लाशों के चिथड़े
    Featured

    एमपी के पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट से मची तबाही, सड़क पर फैल गए लाशों के चिथड़े

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 7, 2024Updated:February 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * हरदा के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से माझी तबाही
    * 40 KM दूर तक कांपी धरती
    * सड़कों पर हाथ-पैर कटी लाशें
    * MP में दिखा भोपाल गैस कांड जैसा मंजर

    हरदा/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट (Harda Illegal Fireworks Factory Explosion) से तबाही मची है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है. वहीं 200 से ज्यादा जख्मी हैं. हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अवैध पटाखा फैक्ट्री में 15 टन विस्फोटक था, आग लगने से इतना तेज धमाका हुआ कि उसकी आवाज हादसा स्थल से 40 किलोमीटर दूर तक सुनी गई. लोगों को लगा जैसे भूकंप आया है. सोशल मीडिया पर हरदा ब्लास्ट (Harda Blast Videos) के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में आग के बीच काले धुएं का गुबार देखा जा सकता है. सड़कों पर लाशें बिखरी पड़ी हैं. कई शवों के तो हाथ-पैर भी गायब हैं. हर तरफ भगदड़ मची है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चारों तरफ आग के बीच घिरे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं.

    भोपाल गैस कांड की आ गई याद 

    हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से भोपाल गैस कांड की याद ताजा हो गई है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की फोटोज के साथ भोपाल गैस कांड की फोटोज भी शेयर कर रहे हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भोपाल गैस कांड में 3787 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 5.74 लाख से ज्यादा लोग घायल या अपंग हुए थे. दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट में पेश किए गए एक आंकड़े में बताया गया है कि दुर्घटना ने 15724 लोगों की जान ले ली थी. 2-3 दिसंबर 1984 को ये हादसा हुआ था.

    यह भी पढ़ें :  अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    हरदा की पटाखा फैक्ट्री में कब हुआ हादसा?

    हरदा जिले के मगरधा रोड पर स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग की घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई. फैक्ट्री में हुए धमाके से पूरा शहर दहल गया. इलाके के घर भी इस विस्फोट की चपेट में आ गए. रिपोर्ट के मुताबिक 60 घरों में आग फैली है. वहां से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

    हर तरफ मची भगदड़

    रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट के बाद लोगों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई. हर शख्स अपनी जान बचाने के लिए भागता नजर आया. सड़कों पर कई लाशें पड़ी हुई थीं. बाइक और कारें भी पड़ी थीं. हर तरफ दहशत का माहौल था. धमाकों से इलाके के घरों की खिड़की-दरवाजे टूट गए. कुछ मकानों में भी दरारे आ गईं. प्रशासन ने ऐहतिहातन 100 से ज्यादा घरों को खाली करवा दिया है.

    लोहे के एंगल भी उखड़कर खेतों में गिरे

    पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की डेंसिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैक्ट्री की पास की सड़क से गुजर रहे दोपहिया वाहन चालक पर भी मलबा उड़कर लगा. इससे वो घायल हो गए. यहां तक कि लोहे के 10-15 किलो के एंगल भी उड़कर खेतों में आ गए थे.

    रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना की ली जा रही मदद

    हरदा ब्लास्ट के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना की मदद ली जा रही है. लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है. फैक्ट्री में धमाकों की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई. आग पर काबू पाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है. 50 से ज्यादा एंबुलेंस भेज दी गई है. हरदा हादसे में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को भेजा गया है.

    #WATCH | Body recovered from the blast site of the fire factory in Madhya Pradesh's Harda.

    A massive explosion took place today affecting the nearby houses. Firefighting and cooling operations are underway. pic.twitter.com/gff10lVAt3

    — ANI (@ANI) February 6, 2024

    देखें घटनास्थल का खौफनाक मंजर

    अस्पताल लाए गए 200 से ज्यादा घायल

    जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, 200 से ज्यादा घायल अस्पताल लाए गए हैं. इनमें 132 पुरुष और 98 महिलाएं के साथ बच्चे भी शामिल हैं. गंभीर रूप से घायलों को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम भी रेफर किया गया है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के दिव्य दरबार में 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’, मोहम्मद अनवर के पूरे परिवार ने अपनाया सनातन धर्म

    मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

    हरदा ब्लास्ट में राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजे देने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा घायलों का भी फ्री में इलाज कराया जाएगा.

    Harda firecracker factory fire | PM Narendra Modi announces Rs 2 lakhs from PMNRF to the next of kin of each deceased and Rs. 50,000 for the injured. pic.twitter.com/zInrsxrkEb

    — ANI (@ANI) February 6, 2024

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदा विस्फोट पर दुख जताते हुए मुआवजे का भी ऐलान किया. पीएमओ इंडिया ने पोस्ट पर बताया कि सभी मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे. इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी.

    प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की जांच की मांग

    हरदा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे पर मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जांच की मांग की है. पटवारी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया, “मध्य प्रदेश के हरदा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट की सूचना मिली! बताया जा रहा है हादसे में लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने के अलावा, 60 से ज्यादा घरों में आग भी लग गई है! मैं शासन से अनुरोध करता हूं हादसे की विस्तृत जांच करवाएं. घायलों के इलाज की व्यवस्था भी तत्काल सुनिश्चित हो.”

    गृह विभाग के सचिव करेंगे जांच

    मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि गृह विभाग के सचिव को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं. वे जांच रिपोर्ट जल्द सौंपेंगे. इसके बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, होलिका दहन की लकड़ी को लेकर मृतक से हुआ था विवाद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026

    भोपाल गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, नशे का आदी बनाकर युवतियों से कराया जाता था देह व्यापार, आरोपिया रेणुका और मोनिका थी मास्टरमाइंड

    April 1, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026771 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026634 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026624 Views
    Don't Miss

    आयुष्मान कार्ड से इलाज: कोरबा में एम.जे.एम हॉस्पिटल बना आम जनता के लिए वरदान

    April 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी राहत देते हुए मीना जैन…

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.