Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Lucknow: मायावती का बड़ा दांव: MP, बिहार और छत्तीसगढ़ के लिए बनाया ‘सीक्रेट प्लान’

    March 22, 2026

    Korba: 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल

    March 22, 2026

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एक महिला और उसके दो मासूम बेटियों की जघन्य हत्या, सूचना पाकर खुद मौके पर पहुंचे DIG एवं IG
    Featured

    एक महिला और उसके दो मासूम बेटियों की जघन्य हत्या, सूचना पाकर खुद मौके पर पहुंचे DIG एवं IG

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 31, 2024No Comments3 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    सागर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के सागर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है. यहां पुलिस कंट्रोल रूम से महज 200 मीटर दूर ट्रिपल मर्डर की खबर है. बताया जा रहा है कि एक घर के भीतर महिला और उसकी दो बेटियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. तीनों के शव बुरी तरह खून से सने हुए थे. तीनों की खौफनाक तरीके से हत्या की गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई. शवों का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेजा गया है. एफएसएल की टीम वारदातस्थल पर साक्ष्य जुटा रही है.

    किराएदार ने देखा अपनी मालकिन और उसके दो बेटियों के शव

    जानकारी के मुताबिक पुलिस कंट्रोल रूम से करीब 200 मीटर दूर ही नेपाल पैलेस है. यहां के एक मकान में मंगलवार की रात मां और दो बेटियां के श‌व मिले हैं. मकान के किराएदार ने घर में शव देखे तो वह कंट्रोल रूम पहुंचा और पुलिस को सूचना दी. वारदात की सूचना मिलते ही आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी सुनील जैन, प्रभारी एसपी डॉ. संजीव उईके समेत शहर के थानों की पुलिस पहुंची. घटना वाले मकान के किचन में मां और बड़ी बेटी का शव मिला है.तो वहीं, बेडरूम में छोटी बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला.

    ना अपराधियों का मिला कोई सुराग, ना वारदात की कोई वजह आई सामने

    जांच के दौरान मृतकों की पहचान वंदना पति विशेष पटेल उम्र 32 साल निवासी नेपाल पैलेस, बड़ी बेटी अवंतिका पटेल उम्र 8 साल और छोटी बेटी अनविका पटेल उम्र 3 साल के रूप में हुई है. हत्याकांड के पीछे के कारण और वारदात को अंजाम देने वाले के संबंध में अब तक कुछ पता नहीं चल सका है. रात 2.30 बजे तक पुलिस अधिकारी मौके पर जांच करते रहे हैं.

    यह भी पढ़ें :  बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    नुकीली वस्तु से बार कर हत्या की गई

    मृतका वंदना पटेल के भाई चिराग पटेल ने बताया कि बहन और बड़ी भांजी का शव किचन में पड़ा मिला है. जिनके सिर पर पेंचकस जैसी किसी नुकीली वस्तु से वार कर हत्या की गई है. वहीं छोटी भांजी अनविका का शव कमरे में मिला है. उसको जमीन पर पटककर मारने की बात सामने आ रही है. हत्या किसने की कोई पता नहीं है.

    वारदात के समय पति जिला अस्पताल में था

    मृतका वंदना का पति विशेष पटेल जिला अस्पताल सागर में स्थित दवा वितरण केंद्र में काम करता है. उसका कहना है कि वारदात के समय वह जिला अस्पताल में ही मौजूद था. इसके अलावा मृतका की सास भी साथ में रहती है, लेकिन वह इलाज कराने के लिए भोपाल गईं हैं. देवर प्रवेश पटेल दमोह में पीडब्ल्यूडी विभाग में पदस्थ है. बताया जा रहा है कि परिवार मकान के ग्राउंड फ्लोर में रहता था. बाकी ऊपर के दो फ्लोर पर किराएदार रहते हैं. मामले में पुलिस हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है.

    यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े पत्रकार पर जानलेवा हमला, पूर्व विधायक समेत पांच लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज

    यह भी पढ़ें: हाथियों ने ग्राम हरमोर व लमना में मचाया जमकर उत्पात, धान व मक्का की फसल को रौंदा

    यह भी पढ़ें: गुरुश्री मिनरल प्लांट में ऊंचाई से गिरकर श्रमिक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Lucknow: मायावती का बड़ा दांव: MP, बिहार और छत्तीसगढ़ के लिए बनाया ‘सीक्रेट प्लान’

    March 22, 2026

    Korba: 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल

    March 22, 2026

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026

    डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरा लगाकर बना लिए 3 हजार से ज्यादा वीडियो, फिर क्लीनिक मालिक को ही करने लगा ब्लैकमेल, जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार भी करने लगे ब्लैकमेल

    March 22, 2026

    अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई, पत्नी ने ही 40 हजार की सुपारी देकर पति की कराई थी हत्या, आरोपी पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

    March 22, 2026

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

    March 21, 2026
    Top Posts

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026571 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026462 Views

    आखिर कौन था सूर्य प्रताप सिंह? जिसकी दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर की गई हत्या, कांप उठा वाराणसी

    March 21, 2026397 Views
    Don't Miss

    Lucknow: मायावती का बड़ा दांव: MP, बिहार और छत्तीसगढ़ के लिए बनाया ‘सीक्रेट प्लान’

    March 22, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने स्पष्ट कर दिया है कि…

    Korba: 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल

    March 22, 2026

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026

    डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरा लगाकर बना लिए 3 हजार से ज्यादा वीडियो, फिर क्लीनिक मालिक को ही करने लगा ब्लैकमेल, जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार भी करने लगे ब्लैकमेल

    March 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.