आखिर किस बात की इतनी जल्दी, बाढ़ के पानी से लबालब पूल को पार करना बाइक सवार को पड़ा महंगा, बाइक समेत बह गया, देखें वीडियो

- Advertisement -

सिवनी/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के सिवनी में बाढ़ वाले पुल को पार करने के दौरान एक बाइक सवार युवक बह गया. इस घटना का वीडियो सामने आया है. वीडियो में पुल के ऊपर से तेज बहाव में पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा है.

इसी दौरान एक युवक बाइक पर पुल को पार करने की कोशिश करता है और पुल के बीच में पहुंचने पर बहाव तेज होने से बाइक समेत युवक बहने लगता है.

घटना बरघाट थाना क्षेत्र के पोनर खुर्द और धपारा गांव के बीच बहने वाले नाले की है. सोमवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से नाले में पानी उफान पर था. यातायात पूरी तरह बंद था लेकिन युवक ने जान जोखिम में डालकर पुल पार करने की कोशिश की और बह गया. पुल के दोनों और छतरी लेकर लोग खड़े हुए हैं. लेकिन सब असहाय होकर बाइक सवार को बहता हुआ देखते रह जाते हैं. लोगों के मुंह से सिर्फ यही निकला- ओह! गया, बह गया… अब गया. इतने में युवक बाइक समेत पानी की तेज धार में खो जाता है. :-

 

बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बैस ने बताया कि देर शाम हमें सूचना मिली मौके पर जाकर तलाश की गई लेकिन युवक नहीं मिला. अंधेरा होने की वजह से बचाव अभियान रोकना पड़ा था. सुबह एसडीआरएफ़ की टीम युवक की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: सेवानिवृत्त फौजी ने छोटे भाई और उसके पूरे परिवार का कर दिया बेरहमी से कत्ल, बीच बचाव करने आए माता-पिता पर भी गंडासे से हमला, 6 हत्याओं से इलाके में फैली सनसनी

यह भी पढ़ें :  अवैध कबाड़ पर जारी है कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कबाड़ व्यवसायियों में मचा हड़कंप, अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी की खबर

यह भी पढ़ें: सर्पदंश से दो लोगों की मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप, चक्का जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: मछली समेत इन 4 चीजों के साथ भूल से भी ना खाएं नींबू, पेट में बनने लगेगा जहर

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -