अ.भा.पत्रकार सुरक्षा समिति का प्रदेश स्तरीय कार्यशाला एवं कवि सम्मेलन सम्पन्न

- Advertisement -

* सारंगढ़ में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं ब्लाक के पत्रकार कार्यशाला व कवि सम्मेलन में हुए शामिल

* कवि सम्मेलन में सारंगढ़ विधायक व बिलाईगढ विधायक भी पहुंच कर पत्रकारों एवं कवियों से भेंट की।

सारंगढ़/स्वराज टुडे: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का सारंगढ़ में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन एवम कवि सम्मेलन का आयोजन 2फरवरी को पुष्प वाटिका में सम्पन्न हुआ । सारंगढ़ में पत्रकारों का महासम्मेलन एवम कार्यशाला सुबह 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चला जिसमे प्रदेश के जिलों से काफी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। इसके अलावा अन्य राज्यो के पत्रकारों ने भी इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

IMG 20240203 WA0135 IMG 20240203 WA0150

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ इकाई की इस पत्रकार कार्यशाला एवम सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिग्नेश भाई कलावड़िया गुजरात ने पत्रकारों को पत्रकार सुरक्षा कानून छत्तीसगढ़ ही भारत वर्ष में क्यों लागू होना चाहिए इस पर पत्रकारों को संबोधित किया और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार से कहा कि जो पूर्व की सरकार ने कानून अधूरा छोड़ा हैं उसे राज्यपाल से अनुमति करा कर छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान कराए एवम सुरक्षा कानून का जो ड्राफ्ट पिछली सरकार ने बनाया है उसमे बहुत सी कमियां हैं, उसके लिए पत्रकारों के साथ मिलकर एक कमेटी बनाई जाए और उन कमियों को भी सरकार दूर करे।

IMG 20240203 WA0068 IMG 20240203 172231

इस कार्यशाला को बिहार से वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह,गुजरात के वरिष्ठ पत्रकार बाबू लाल चौधरी,उड़ीसा के पत्रकार हर हर शंभू,नितिन सिन्हा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के अलावा प्रदेश संयोजक कमलेश स्वर्णकार, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक साहू, वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया , प्रदेश महासचिव राकेश तम्बोली के साथ प्रदेश में संगठन से जुड़े पदाधिकारियो ने संबोधित किया ।

यह भी पढ़ें :  बड़ी खबर: जबरन लोन वसूली से फर्जी ट्रांजेक्शन तक, RBI ने किए 3 बड़े एलान, करोड़ों ग्राहकों को ऐसे होगा फायदा

IMG 20240203 WA0119 IMG 20240203 WA0108

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने सारंगढ़ इकाई के जिलाध्यक्ष नरेश चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव एवम सारंगढ़ इकाई के सभी सदस्यों को इस सफल आयोजन की बधाई दी और आगे भी इसी प्रकार का कार्यक्रम पत्रकार हित,समाज हित के लिए करने को कहा इसके अलावा पत्रकार सुरक्षा कानून की इस लड़ाई को आगे बढ़ाने पर जोर दिया की पिछली सरकार के द्वारा राज्यपाल को कानून का जो ड्राफ्ट विधानसभा में पारित हुआ है उसे राज्यपाल से भी अनुमोदित करा कर कानून को पूर्ण किया जाए जिससे प्रदेश के पत्रकार अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके।

IMG 20240203 WA0143 IMG 20240203 WA0139 IMG 20240203 WA0147

प्रदेश स्तरीय इस कार्यशाला में कोरबा से वरिष्ठ पत्रकार संरक्षक श्री हरिराम चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीपक साहू, जिलाध्यक्ष अरुण साण्डे, जिला महासचिव श्री अजय राय, सदस्यगण विनोद सिन्हा, नकुल पटेल,  अरविंद शर्मा, राकेश राजपूत, विकास राजपूत, सदस्या श्रीमती तीजकुवंर एवं अन्य शामिल हुए।

IMG 20240203 WA0138 IMG 20240203 WA0133 IMG 20240203 WA0116

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और प्रबुद्ध लोगों को प्रशस्ति पत्र, शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया । वहीं इस कार्यक्रम में शामिल समस्त पत्रकारों को मंचस्थ अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

IMG 20240203 WA0159

इस कार्यशाला एवम कवि सम्मेलन में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़, दुर्ग,राजनदगंव,गोरेला पेंड्रा,सूरजपुर, अंबिकापुर, मनेद्रगढ़, बेकुंठपुर,  कोरिया, बलरामपुर, बालोद, बलोदाबाजार, कांकेर, खेरागढ़,आदि जिले के साथ ब्लाक के पत्रकार शामिल हुए।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -