Featuredछत्तीसगढ़

अगर पुलिस करेगी यह काम…तो मिलेगा 5 लाख का इनाम

छत्तीसगढ़
कवर्धा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ कवर्धा जिले में निर्णायक लड़ाई छेड़ दी हैं। माओवादियों की गतिविधियों के बारे में जानकारी देने वाले लोगों के लिए नगद पुरस्कार का ऐलान किया गया है। मीडिया से बात करते हुए, कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा, “जो लोग इस संबंध में जानकारी साझा करेंगे नक्सलियों को सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा।

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर एक नक्सली गिरफ्तार होता है या मारा जाता है तो अधिकतम पांच लोगों को कांस्टेबल पद पर नौकरी दी जाएगी। जिले के पुलिस अधिकारियों ने भी इलाके का दौरा किया है और इनामी राशि की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा, “नक्सलियों को गिरफ्तार करने में मदद करने वालों को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। यह जानकारी पिछले 3 दिनों में 35,000 लोगों तक पैम्फलेट और व्हाट्सएप के माध्यम से पहुंचाई गई है। हम ग्रामीणों को नक्सलियों से बचाने के लिए गांवों में नागरिक सुरक्षा समूह भी बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों में नक्सल प्रभावित इलाकों में छह से अधिक पुलिस कैंप खोले गए हैं।” एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा ‘राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में 7-8 किलोमीटर के दायरे में पुलिस कैंप खोले गए हैं। हम स्कूल भी चला रहे हैं। वहीं अति संवेदनशील क्षेत्रों में छोटे बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। अगले छह महीनों में ग्रामीणों की मदद से कवर्धा क्षेत्र से नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हिंदू राष्ट्र के लिए सडकों पर उतरे नेपाल के लोग, पुलिस ने बरसाई जमकर लाठियां

यह भी पढ़ें :  लोकसभा निर्वाचन 2024: कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें: बिना पैसे खर्च किए ऐसे ठीक करें अपने घर का वास्तु दोष, बनी रहेगी सुख-शांति

यह भी पढ़ें: रेलवे में निकली बंपर भर्ती ! आरपीएफ कांस्टेबल व एसआई के 4660 पदों पर वैकेंसी, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button