Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में बेतहाशा एवं अनाधिकृत नामांकन शुल्क वृद्धि का विरोध

    March 30, 2026

    Korba: खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के लोकीता चौहान ने रजत एवं नाफिया ने जीता कांस्य पदक

    March 30, 2026

    LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, जानें सरकार की पूरी कार्य योजना

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अंधे कत्ल की गुत्थी बिलासपुर पुलिस ने चंद घंटे में सुलझाई, हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश नाकाम, फरार होने से पहले पुलिस ने धर दबोचा
    Featured

    अंधे कत्ल की गुत्थी बिलासपुर पुलिस ने चंद घंटे में सुलझाई, हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश नाकाम, फरार होने से पहले पुलिस ने धर दबोचा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *⏩सीपत के ग्राम डंगनिया खेत में हुए अंधे कत्ल के आरोपी चंद घंटे में हुए गिरफ्तार*

    *⏩आरोपीगणो के द्वारा जमीन विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर रस्सी से गला दबा कर की गई हत्या*

    *⏩आरोपीगणों के द्वारा घटना का स्वरूप बदलने के लिए मृतक के शव को घसीटकर पेड में रस्सी से लटकाया गया*

    बिलासपुर/स्वराज टुडे: दिनांक 26.5.2024 को सीपत थाना पुलिस को सूचना मिली कि प्रार्थी के मामा दौलत राम कौशिक को किसी अज्ञात व्यक्ति ग्राम व्यक्ति द्वारा डंगनिया के कोसमवाडी अमरैया जगसाला रोड किनारे खेत मेढ के पेड में मारकर हत्या कर बांध दिया हैं। इसकी सूचना तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दी गई जिस पर उनके द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र घटना स्थल पहुंच कर जांच करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं सीएसपी श्री निमितेश सिंह, एफएसएल एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाड की टीम एवं फिंगरप्रिंट की टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां पर इस विशेष टीम द्वारा घटना स्थल एवम् शव का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मृतक के संबंध में परिजनों व ग्रामीणों पूछताछ की गई।

    मुखबिरो के माध्यम से सूचना संकलन किया गया । वहीं जांच में पता चला कि मृतक का जमीन संबंधी विवाद गांव के ही श्याम कश्यप एवं उसके परिवार से है। डॉग स्क्वाड भी घटना स्थल पर निरीक्षण उपरांत संदेही के घर पहुंचा। सभी सूचनाओं के आधार पर समस्त संदेहों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उन्हें थाने में लाकर कड़ी पूछताछ की गई तो आरोपीगणों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार कर लिया गया।

    यह भी पढ़ें :  कथित विवादित चुनाव अधिकारी की पुनर्नियुक्ति को लेकर कड़ा विरोध – राज्य अधिवक्ता परिषद को लिखा गया पत्र

    आरोपियों ने बताया कि उनकी छोटी बहन मृतक के साथ पत्नी के रूप में रहती थी, जिसका इन लोगों ने विरोध किया था । साथ ही मृतक के साथ इनका जमीन संबंधी विवाद था और लेनदेन भी था जिससे आक्रोशित होकर, मृतक को कल शाम को अकेले पाकर दौलत राम कौशिक को डंडे से मारकर एवं रस्सी से उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई और अपने अपराध को छुपाने के लिए उनके द्वारा रस्सी से मृतक को खींचकर पेड़ में बांध दिया गया ताकि इसे आत्महत्या का रूप दे सकें।

    आरोपीगणों के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर दिनॉक 26.05.2024 आरोपी श्यामलाल कश्यप पिता वेद प्रसाद कश्यप उम्र 29 साल और – घनश्याम कश्यप पिता वेद प्रसाद उम्र 31 साल, दोनो निवासी खैरा डगनिया थाना सीपत , को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा एवं रस्सी व घटना के समय प्रयुक्त मोटर सायकल मोटर सायकल सीजी 10 एआर 4562 किया गया जब्त किया गया है।

    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, उप निरी. अजहर एसीसीयू बिलासपुर सउनि शिव सिंह बक्साल, अभय सत्यार्थी, युगल किशोर शर्मा, प्र. आर. प्रफूल सिंह, आरक्षक- प्रदीप सोन, प्रकाश जगत, प्रमोद केंवट, एवं डॉग स्काट मनोज साहू की विशेष भुमिका रही ।

    पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा इस अंधेकत्ल पर त्वरित कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमितेश सिंह की प्रशंसा की गई।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में बेतहाशा एवं अनाधिकृत नामांकन शुल्क वृद्धि का विरोध

    March 30, 2026

    Korba: खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के लोकीता चौहान ने रजत एवं नाफिया ने जीता कांस्य पदक

    March 30, 2026

    LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, जानें सरकार की पूरी कार्य योजना

    March 30, 2026

    दिव्य श्री हनुमंत कथा स्थल में चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय, अब तक आधा दर्जन महिलाएं हुईं चेन स्नैचिंग की शिकार, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    March 30, 2026

    राशिफल 30 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 30, 2026

    IDBI बैंक में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2026

    March 30, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026755 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026628 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026562 Views
    Don't Miss

    जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में बेतहाशा एवं अनाधिकृत नामांकन शुल्क वृद्धि का विरोध

    March 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा में चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों से लिए…

    Korba: खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के लोकीता चौहान ने रजत एवं नाफिया ने जीता कांस्य पदक

    March 30, 2026

    LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, जानें सरकार की पूरी कार्य योजना

    March 30, 2026

    दिव्य श्री हनुमंत कथा स्थल में चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय, अब तक आधा दर्जन महिलाएं हुईं चेन स्नैचिंग की शिकार, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.