अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के द्वारा दिनांक 9/3/24 को आदर्श नगर में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह रखा गया था जिसके मुख्य अतिथि राजीव सिंह सर महाप्रबंधक कुसमुंडा क्षेत्र थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राधेश्याम जैसवाल प्रभारी बिजली भारतीय मजदूर संघ ,टिकेस्वर सिंह राठौर अध्यक्ष अखिल भारतीय मजदूर संघ, आलोक श्रीवास्तव एस ओ सिविल, असवनी मिश्रा अध्यक्ष, अशोक सूर्यवंशी महामंत्री, बीना जायसवाल, ममता राठौर मौजूद थे।

IMG 20240310 WA0009

इस सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से क्षेत्र में स्थित 4 महिला मंडल को सम्मानित किया गया जिसमें एकता महिला मंडल, स्वतंत्र महिला मंडल, प्रेरणा महिला मंडल, नारी शक्ति महिला मंडल शामिल हैं ।

IMG 20240310 WA0007

कार्यक्रम के अंत में भारतीय मजदूर संघ के रीति नीति से प्रभावित होकर 31कर्मचारियों ने अन्य संगठन छोड़ भारतीय मजदूर संगठन में सदस्यता ग्रहण किया। पूरा कार्यक्रम को आयोजित करने में अमिया मिश्रा, हिरेन चंद्रा, यशवंत साहू, राहुल वर्मा, कृष्ण कुमार तिवारी, सुरेश बिस्वास, बलराम साहू, कैलाश नायक, राघवेंद्र, मुकुंद, मनहरण, अशोक मालाकार, दिनेश मेहर, अनिल गुप्ता, रूपेंद्र साहू, लक्ष्मी बवाडे, दीपक, लालू जैसवाल, अशोक का विशेष योगदान रहा।

*गुरदीप सिंह की रिपोर्ट*

यह भी पढ़ें :  दुर्गा महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण एवं एमओयू के अंतर्गत धमतरी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में Psyche Insight पर कार्यक्रम आयोजित

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -