Featuredधर्म

होली में करें यह 5 काम, जीवन में आई हर तकलीफें हो जाएंगी दूर

Spread the love

हिंदू धर्म में होली के पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं इस दिन किए गए कुछ उपाय व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य और खुशियों की बारिश कर सकते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाने वाला होली का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन दुश्मन भी एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते है और दोस्त बन जाते हैं। वहीं होली का ज्योतिष शास्त्र में भी विशेष महत्व माना गया है। इस दिन कुछ उपायों को करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है, जो इस बार 25 मार्च को है। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय करना जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भर सकते हैं।

होली के दिन करें ये खास काम

1. ईशान कोण की सफाई

होली के दिन घर की सफाई करने से नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही यह घर में खुशहाली लेकर आता है। इस दिन घर के ईशान कोण की सफाई जरूर करनी चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक यह दिशा देवी-देवताओं का स्थान होता है। कहते हैं कि इस दिन ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा की सफाई करने से घर में समृद्धि आती है।

2. सबसे पहला रंग भगवान को लगाएं

ऐसा भी कहा जाता है कि होली के दिन सबसे पहला रंग भगवान को लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

3. घर से दूर कर दें ऐसी चीजें

वास्तु के मुताबिक घर में टूटी हुई चीजों को रखना अशुभ माना गया है। ऐसे में होली की सफाई करते समय घर से टूटी हुई चीजों को तुरंत बाहर कर दें। यह घर के लिए अच्छा नहीं होता है।

यह भी पढ़ें :  अपनी शादी में इस गाने पर डांस करना दूल्हे को पड़ा भारी, ससुर जी को आया गुस्सा और फिर बिगड़ गई बात

4. होलिका दहन पर करें ये उपाय

* होलिका दहन के दिन वैसे तो बहुत से काम करने होते हैं, लेकिन इस दिन होलिका की आग में कच्ची गेहूं की बाली को चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। एक और प्रभावशाली उपाय करना ना भूलें ।

* अगर आपके घर में अशांति, कलह, शारीरिक व आर्थिक परेशानी है तो गोबर के सात छोटे-छोटे सूखे कंडे को एक रस्सी में पिरोकर माला का रूप दें और उसे अपने सिर से सात बार एंटी क्लाकवाइज घुमाएं फिर उसे होलिका पर जलने हेतु रख दें।

5. कैसे करें रंग का इस्तेमाल

होली के दिन गुलाल में चांदी का एक सिक्का रख दें। इससे धन में वृद्धि होती है और यह मानसिक और शारीरिक रुप से स्वस्थ रखता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचनाओं और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। स्वराज टुडे न्यूज़ इसकी सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button