स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश को दिया बड़ा झटका, नई पार्टी का कर दिया ऐलान

- Advertisement -
Spread the love

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ-साथ उन्होंने पार्टी चीफ अखिलेश यादव को एक चिट्ठी भी लिखी थी। इसमें उन्होंने बताया था कि आखिर वो क्यों इस्तीफा दे रहे हैं।

स्वामी की पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा, दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे

लखनऊ/स्वराज टुडे: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को नई पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है। 22 फ़रवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। स्वामी की पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी होगा। अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य अब अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी से पूरी तरह अलग हो गए हैं। उन्होंने नई पार्टी को पुनर्गठित कर दिया है। इस पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी है। सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने पार्टी का झंडा लॉन्च कर दिया है। जोकि नीले, लाल और हरे रंग को मिलाकर बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के रहने वाले साहेब सिंह धनगर ने 2013 में यह बनाई थी।

साहेब सिंह धनगर हैं फाउंडर

साहेब सिंह धनगर 1993 में बीएसपी से विधानसभा चुनाव लडे थे। इसके बाद 2002 में सपा से लड़े थे। बीच में बीएसपी से लोकसभा भी लड़े थे। 2013 में इन्होंने आरएसएसपी बनाई। 2014, 2017, 2019 का चुनाव इनकी पार्टी लड़ी थी। 2020 में इन्होंने इंडियन डेमोक्रेटिक एलायंस IDA बनाया जिसमें कई छोटे मोटे दल साथ आए। इस एलाएंस ने 2022 का चुनाव लडा था। साहेब सिंह धनगर इस पार्टी के फाउंडर हैं।

सपा को लेकर कही थी ये बात

बता दें कि बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य से इस्तीफा दिया था। स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसकी जानकारी अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर दी थी। उन्होंने त्यागपत्र को पोस्ट करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को टैग करते हुए लिखा कि मैं नहीं समझ पाया कि मैं एक राष्ट्रीय महासचिव हूं, जिसका कोई भी बयान निजी बयान हो जाता है और पार्टी के कुछ राष्ट्रीय महासचिव व नेता ऐसे भी हैं, जिनका हर बयान पार्टी का हो जाता है, एक ही स्तर के पदाधिकारियों में कुछ का निजी और कुछ का पार्टी का बयान कैसे हो जाता है, यह समझ के परे है।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
516FansLike
50FollowersFollow
1,120SubscribersSubscribe
Rashifal

राशिफल 21 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का...

आज का राशिफल : 21 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क, सिंह और तुला राशि के लिए विशेष रूप से मंगलकारी रहने...

Related News

- Advertisement -