सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारा गया पांच लाख का एक इनामी नक्सली, आईजी सुंदरराज पी ने की पुष्टि

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 लाख रुपए के एक इनामी नक्सली को मार गिराया है।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शुक्रवार को बताया कि जिले के कटेकल्याण थानाक्षेत्र में एटापाल गांव के करीब सुरक्षाबलों ने शाम करीब चार बजे मुठभेड़ में कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य माडवी कोसा को मार गिराया है। आरोपी के सिर पर पांच लाख रुपए का इनाम था। मारे गए नक्सली के खिलाफ 17 नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

सुंदरराज ने बताया कि कटेकल्याण क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर डीआरजी के दल को गश्त में रवाना किया गया था और यह दल जब एटापाल गांव के करीब जंगल में था, तब नक्सलियों ने उसपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। बाद में जब सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके में खोजबीन की, तब वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया। बाद में नक्सली की पहचान माडवी कोसा के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली के खिलाफ 17 नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप ह। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी हैं।

(इनपुट – भाषा)

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -