सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

- Advertisement -
Spread the love

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक शिव पुराण, श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी के गुरुदेव भगवान परम पूजनीय श्री 108 गोमती गिरी जी के 12वें बैकुंठ उत्सव के पावन उपलक्ष्य पर सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में परम कृपालु श्री कृष्ण जी की कृपामयी आशीर्वाद से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान सप्ताह, सामुहिक विवाह एवं उपनयन (जनेऊ) संस्कार के कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 28 जनवरी 2024 से दिनांक 4 फरवरी 2024 रविवार तक एम.पी.नगर दशहरा मैदान मे आयोजित है।

व्यासपीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक शिव पुराण, श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी के सुपुत्र बाल व्यास पंडित सुयश दुबे अपनी संगीतमयी मधुर वाणी से श्रीमद भागवत कथा का रसपान करा कर जीवन में श्रीमद भागवत के माध्यम से आनंद एवं परमानन्द की प्राप्ति का उपाय बतायेंगे।

04 फरवरी 2024 रविवार को गीता, हवन, सहस्त्र धारा एवं भोग भंडारे के साथ कथा को दिया जायेगा विश्राम

सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक शिव पुराण, श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी के गुरुदेव भगवान
परम पूजनीय श्री 108 गोमती गिरी जी के 12वें बैकुंठ उत्सव के पावन उपलक्ष्य पर सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में परम कृपालु श्री कृष्ण जी की कृपामयी आशीर्वाद से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान सप्ताह,सामुहिक विवाह एवं उपनयन (जनेऊ) संस्कार के कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 28 जनवरी 2024 रविवार से 4 फरवरी 2024 रविवार तक एम.पी.नगर दशहरा मैदान मे आयोजित किया गया है। जो 28 जनवरी को मध्यान्ह 2 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ आरम्भ होगी जिसमें व्यासपीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक शिव पुराण, श्रीराम कथा एवं श्रीमद भागवत कथा के मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी के सुपुत्र बाल व्यास पंडित सुयश दुबे जी अपनी सुमधुर वाणी से सात दिन क्रमशः शुक कपिल चरित्र, वामन प्रहलाद चरित्र, राम कृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीला, गोवर्धन लीला, रास लीला, रुक्मणी विवाह एवं सुदामा चरित्र का रसपान कराकर श्रीमद भागवत कथा के माध्यम से जीवन में श्रीमद भागवत के माध्यम से आनंद एवं परमानन्द की प्राप्ति का उपाय बतायेंगे।

31 जनवरी को उपनयन संस्कार एवं सामूहिक विवाह का भी आयोजन

साथ ही दिनाँक 31 जनवरी बुधवार को शुभ मुहूर्त मे उपनयन (जनेऊ) संस्कार एवं सामुहिक विवाह समारोह का कार्यक्रम सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति की ओर से निशुल्क कराया जायेगा। जिसमें मुख्य आचार्य के रूप मे सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक पंडित देवशरण दुबे जी स्वयं उपस्थित होकर पूरे कार्यक्रम को पूर्ण वैदिक विधि से सम्पन्न कराएंगे। उपनयन संस्कार के विषय मे बताते हुये पंडित देवशरण दुबे ने कहा की उपनयन संस्कार कराने वाले बटुकों को भिक्षा की सामाग्री, टोकरी, बरूवा रिसाने व शिक्षा प्राप्त करने जाने हेतु नवीन वस्त्र एवं एक जोड़ी खड़ाऊ उन्हें लानी होगी बाकी सारी व्यवस्था समिति द्वारा की जायेगी। वैसे ही सामुहिक विवाह हेतु वर वधु दोनों के परिवार की सहमति पत्र तथा दोनों परिवार की ओर से पांच पांच संबंधियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी बाकी सारी व्यवस्थायें समिति की ओर से निशुल्क की जायेगी।

दोनों कार्यक्रम में भागीदारी के लिये पंजीयन अनिवार्य है।जिस हेतु जिला कार्यालय, प्रदेश कार्यालय, कथा स्थल एवं मोबाइल नंबर 9826111738 एवं 982636622 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। दिनाँक 4 फरवरी 2024 रविवार को सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा को गीता, हवन, सहस्त्र धारा एवं भोग भंडारे के साथ विश्राम दिया जायेगा। सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा एवं एमपी नगर महिला समिति ने अंचलवासियों से सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

प्रेस वार्ता में इनकी रही उपस्थिति

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक पंडित देवशरण दुबे जी, बाल व्यास पंडित सुयश दुबे जी, सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा, मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के अध्यक्ष विमल जोशी जी, वरिष्ठ सदस्य नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा जी,सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक कैलाश शर्मा जी,अध्यक्ष अरुण शर्मा जी, सदस्य अरविंद शर्मा जी, प्रांजल पांडे जी, निशा पांडे जी, बसंती वस्त्रकार एवं एमपी नगर महिला समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
516FansLike
50FollowersFollow
1,130SubscribersSubscribe

पति ने विवाद के बाद पत्नी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट...

छत्तीसगढ़ जशपुर/स्वराज टुडे: जशपुर जिले में बर्बरता और हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी को...

Related News

- Advertisement -