शासन प्रशासन की अनदेखी से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश, कर रहे हैं ये माँग

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
सक्ती/स्वराज टुडे: बाराद्वार सक्ती राष्ट्रीय राजमार्ग (NH49) जिसमें वाहनों का निरंतर आवागमन हो रहा है। इसी मार्ग में ही जेठा से सक्ती की ओर जाने पर पहला पुल (उषड नाला) पर सुवाडेरा के पास सराईपाली मोड में स्थित है। यह पुल जर्जर अवस्था में है। इस पुल में बीते समय दुर्घटना घट चुकी है, पुल से गुजरने में लोगों में भय सा बना रहता है और इसे देखने से ऐसा लगता है की किसी बड़े हादसे का आमंत्रण का द्वार हो जिसका मुख्य कारण है पुल के ऊपर बने दोनो तरफ़ के पुल सीमा का टूटा होना। परंतु इसमें शासन, प्रशासन, सत्ता पक्ष व सभी जनप्रतिनिधियों की इस मार्ग से आना जाना होता है किंतु इनके अनदेखी समझ से परे है, लगता है वे किसी बड़ी दुर्घटनाओं का इंतजार में हैं तभी कुम्भकर्णीय नींद से जागेंगे।
ज़िला जाँजगीर-चांपा से विभाजित नवीन ज़िला सक्ती से होते हुए रायगढ़ की ओर जाने के लिए यह राष्ट्रीय राजमार्ग है, इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है।
अभी भी समय बलवान है, इस गम्भीर मुद्दे पर प्रशासन के द्वारा ध्यान देकर किसी बड़े दुर्घटना से बचाया जा सकता है।

इस पर क्षेत्रीय भाजयुमों युवा नेता राज कमल राठौर ने बताया कि इस पर हमेशा दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है इसे देखकर क्षेत्र के जनताओं में भय आक्रोश है और लोगों का यह भी कहना है कि शासन प्रशासन इस पर जल्द ध्यान नहीं देती है तो हम भविष्य में किसी भी दिन शासन प्रशासन को अवगत कराकर चक्का जाम करेंगे जिसकी पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
509FansLike
50FollowersFollow
975SubscribersSubscribe

राशिफल 18 अक्टूबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: 18 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मेष, मिथुन और तुला राशि के जातक भाग्यशाली रहेंगे। चंद्रमा का संचार आज दिन रात मेष...

Related News

- Advertisement -