शख्स ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कर दी बेरहमी से हत्या, फिर खुद लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
दुर्ग/स्वराज टुडे: पिता ने दो बच्चे के साथ अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या के बाद आरोपी पिता ने भी फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना उतई थाना क्षेत्र की है। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दुर्ग पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना आज रात आठ बजे की है। मृतक भोजराम साहू उमरपोटी ग्राम के साहू पारा का निवासी था, जो भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक था। आज दोपहर एक बजे काम पर भोजराम गया हुआ था। शाम को ड्यूटी से लौटने के बाद वो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर पर ही था। रात आठ बजे के करीब जब पड़ोसियों को परिवार के एक भी सदस्य की आवाज नहीं सुनाई दी तो उन्होंने खिड़की से झाँका तो भीतर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गये। कमरे में दो बच्चे और उनकी मां का शव पड़ा हुआ था। साथ ही बच्चों के पिता का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद इसकी सूचना उतई थाना पुलिस को दी गई।

इधर घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं शव को देखकर आशंका लगाई जा रही हैं कि आरोपी पिता ने पहले अपने दो बच्चों प्रवीण साहू (3 वर्ष) और डिकेश साहू (डेढ़ वर्ष)की हत्या चार्जर के केबल से गला घोंटकर की फिर पत्नी ललिता साहू की हत्या तकिया से की होगी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पड़ताल में पता चला हैं कि दो दिन पहले ही पति पत्नी
का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि
अभी ये साफ नहीं हो पाया हैं कि परिवार के मुखिया ने
ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया होगा। वैसे ये आशंका जताई जा रही है कि कहीं आरोपी भोजराम अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए इस जघन्य वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है।

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -