लोकसभा चुनाव 2024 के लिए UP में BJP के 51 प्रत्याशियों की लिस्ट, बनारस से नरेंद्र मोदी-लखनऊ से राजनाथ

- Advertisement -
Spread the love

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी ने 195 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 80 लोकसभा क्षेत्र वाली यूपी के 51 प्रत्याशियों की भी सूची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए गए हैं तो लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

मथुरा से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी फिर मैदान में उतारी गई हैं।

देखिए लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी में बीजेपी के 51 प्रत्याशियों की लिस्ट…

  1. वाराणसी पीएम नरेंद्र मोदी
  2. कैराना प्रदीप कुमार
  3. मुजफ्फरनगर संजीव कुमार बालियान
  4. नगीना ओम कुमार
  5. रामपुर घनश्याम लोधी
  6. संभल परमेश्वर लाल सैनी
  7. अमरोहा कंवर सिंह तंवर
  8. गौतमबुद्धनगर डॉ. महेश शर्मा
  9. एटा राजवीर सिंह राजू भैया
  10. आंवला धर्मेंद्र कश्यप
  11. शाहजहांपुर अरुण कुमार सागर
  12. धौरहरा रेखा वर्मा
  13. सीतापुर राजेश वर्मा
  14. लखीमपुर खीरी अजय मिश्र टेनी
  15. हरदोई जय प्रकाश रावत
  16. मिश्रिख अशोक कुमार रावत
  17. उन्नाव साक्षी महराज
  18. मोहनलालगंज कौशल किशोर
  19. लखनऊ राजनाथ सिंह
  20. अमेठी स्मृति ईरानी
  21. प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता
  22. फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत
  23. इटावा डॉ.रामशंकर कठेरिया
  24. कन्नौज सुब्रत पाठक
  25. अकबरपुर देवेंद्र सिंह भोले
  26. झांसी अनुराग शर्मा
  27. हमीरपुर कुंवर पुष्पेंद्र चंदेल
  28. जालौन भानु प्रताप सिंह वर्मा
  29. बांदा आरके सिंह पटेल
  30. फतेहपुर साध्वी निरंजन ज्योति
  31. बाराबंकी उपेंद्र सिंह रावत
  32. फैजाबाद लल्लू सिंह
  33. अंबेडकरनगर रितेश पांडेय
  34. श्रावस्ती साकेत मिश्र
  35. गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह
  36. डुमरियागंज जगदंबिका पाल
  37. संतकबीरनगर प्रवीण कुमार निषाद
  38. बस्ती हरीश द्विवेदी
  39. महराजगंज पंकज चौधरी
  40. गोरखपुर रवि किशन
  41. कुशीनगर विजय दुबे
  42. बांसगांव कमलेश पासवान
  43. लालगंज नीलम सोनकर
  44. आजमगढ दिनेश लाल यादव निरहुआ
  45. सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा
  46. जौनपुर कृपाशंकर सिंह
  47. चंदौली डॉ.महेंद्रनाथ पांडेय
  48. बुलंदशहर डॉ.भोला सिंह
  49. मथुरा हेमा मालिनी
  50. आगरा एसपी सिंह बघेल
  51. फतेहपुर सिकरी राजकुमार चाहर

बीजेपी की पहली लिस्ट में किस राज्य से कितने प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में सबसे अधिक यूपी में सीटों को घोषित किया गया है। पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश से 51 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। यहां लोकसभा की 80 सीटें हैं। यूपी में बीजेपी के साथ संजय निषाद की निषाद पार्टी, ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अनुप्रिया पटेल का अपना दल के अलावा पश्चिम यूपी का प्रभावशाली राष्ट्रीय लोकदल भी है। एनडीए के सहयोगी दलों को कितनी सीटें दी जाएगी, इस पर अभी बीजेपी या सहयोगी दलों ने निर्णय नहीं लिया है।

पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश की 24, पश्चिम बंगाल की 20, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि पार्टी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं।

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
516FansLike
50FollowersFollow
1,120SubscribersSubscribe
Rashifal

राशिफल 21 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का...

आज का राशिफल : 21 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क, सिंह और तुला राशि के लिए विशेष रूप से मंगलकारी रहने...

Related News

- Advertisement -