लोकसभा चुनावों के बीच ईडी की बड़ी कार्रवाई, कमरे में 5-5 सौ के नोटों की गड्डियाँ देख अधिकारियों की फटी रह गयी आंखें

- Advertisement -

झारखंड
राँची/स्वराज टुडे: लोकसभा चुनावों के बीच झारखंड में बहुत बड़ा एक्शन हुआ है। केंद्रीय जांच एजेंसी को ED को जांच के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने झारखंड की राजधानी रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

ये छापा झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के घर में काम करने वाले नौकर के घर पड़ा था। जानकारी मिली है कि ईडी ने 20 करोड़ रुपये से अधिक की नगदी बरामद की है।

झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग से जुड़ी कुछ योजनाओं के इंप्लीमेंटेशन में कथित तौर पर अनियमितताओं की शिकायत हुई। 2019 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम के एक मातहत के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। बाद में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामले को अपने हाथ में ले लिया। ईडी ने फरवरी 2023 में वीरेंद्र के राम को गिरफ्तार कर लिया था। 21 फरवरी, 2023 को रांची, जमशेदपुर और झारखंड, बिहार और दिल्ली में छापेमारी के बाद ईडी ने उन्हें पकड़ा था। इसी मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने अब बड़ी कार्रवाई की है।

कमरे के भीतर नोटों का अंबार दिखा

रांची में सोमवार की सुबह से ही छापेमारी चल रही है। आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के नौकर के यहां ईडी की टीम मौजूद है। जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें एक कमरे के भीतर नोटों का अंबार दिखा है। 500-500 के नोटों की गड्डियां दिखी हैं। नोटों की गिनती लगातार की जा रही है। दावा है कि आंकड़ा 30 करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है। फिलहाल 20 करोड़ रुपये तक की गिनती हो चुकी है। ईडी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है।

यह भी पढ़ें: छोटे भाई को डॉक्टर बनाने नीट एग्जाम देनें पहुंच गया MBBS का छात्र, दोनों भाई गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित हुए स्वराज टुडे न्यूज़ के चीफ एडिटर

यह भी पढ़ें: बाइक से आ रही थी पटाखे जैसी आवाज, पुलिस ने चलवा दिया बुलडोजर, लोगों ने की कार्रवाई की जमकर सराहना

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -