Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ‘जय हिंद’ बोलने के बाद दंपति के खाते से उड़े 2 लाख रुपए, जानिए कैसे हुई साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Korba: गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त, अत्यधिक तेज व बेसुरी आवाज में डीजे बजाने पर ‘कोलाहल नियंत्रण अधिनियम’ के तहत हुई कार्रवाई

    September 21, 2026

    Bilaspur: नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई, 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर ₹ 7,24,000 चालान शुल्क की वसूली

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लूट की झूठी साजिश रचकर 5 लाख की ठगी…नगर सैनिक व पैरालीगल वोलेंटियर समेत 3 गिरफ्तार
    Featured

    लूट की झूठी साजिश रचकर 5 लाख की ठगी…नगर सैनिक व पैरालीगल वोलेंटियर समेत 3 गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    20241101172209 5ead16b1 ed1b 4277 982c 713304eadfd3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    जशपुर/स्वराज टुडे: जशपुर जिले की नारायणपुर पुलिस ने थाने के नगरसैनिक ,पैरालीगल वॉलेंटियर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है । इनके विरुद्ध सुनियोजित तरीके से लूट का बहाना बनाकर 05 लाख रू. की ठगी का आरोप है।

    खास बात ये है कि पुलिस की गिरफ्त में आया नगर सैनिक नारायणपुर थाने में ही पदस्थ है।आरोपियों से ठगी का कुल 03 लाख 50 हजार रू. एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किया गया है।प्रकरण में 01 आरोपी अभी भी फरार है। उसकी पतासाजी की जा रही है।

    थाना नारायणपुर में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 89/2024 भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4), 61(2) का अपराध दर्ज किया गया है।

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मो. हमीद अंसारी उम्र 40 साल निवासी रेवतीपुर थाना रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर ने दिनांक 30.10.2024 को थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि एक दिन पूर्व दिनांक 29.10.2024 को मो. अंसार अंसारी ने कहा कि मेरे स्कीम में 05 लाख रू. लगाओ और एक सप्ताह के भीतर 08 लाख रू. दिलवाऊंगा। तब प्रार्थी ने एक परिचित शिक्षक से 03 लाख, अपने भाई से 50 हजार रू. उधार पर लिया एवं स्वयं का 01 लाख 50 हजार रू. कुल 05 लाख रू. लेकर किराये के कार से प्रार्थी और मो. अंसार अंसारी अंबिकापुर से बतौली होते हुये दुर्गापारा तक आये। रास्ते में मो. अंसार अंसारी अपने मोबाईल फोन से प्रकरण का फरार व्यक्ति से बात करते हुये आ रहा था। प्रकरण का फरार व्यक्ति उनसे दुर्गापारा के पास मिला, वह वहाॅं पर मोटर सायकल से आया हुआ था, इसी दौरान मो. अंसार अंसारी ने प्रार्थी के पास रखे 05 लाख रू. को लेकर उक्त व्यक्ति के मोटर सायकल में पीछे की ओर बैठ गया, दोनों जशपुर की ओर जाने लगे। प्रार्थी उनके पीछे-पीछे किराये के कार में ड्राईवर के साथ जा रहा था, कुछ दूर जाने के बाद मो. अंसार अंसारी एवं उक्त मोटर सायकल चालक दोनों रोड से गायब हो गये। प्रार्थी ने कई बार मो. अंसार अंसारी को काॅल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

    यह भी पढ़ें :  विश्वकर्मा दिवस पर कर्मयोगी शिल्पियों का ब्रह्माकुमारीज ने किया सम्मान; उद्यमी बोले- शांति व चरित्र निर्माण के केंद्र है ब्रह्माकुमारीज; राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भी हुए शामिल

    कुछ घंटे के पश्चात् मो. अंसार अंसारी ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि आपके 05 लाख रू. को लेकर आ रहे थे इसी दौरान नारायणपुर के अटल चौक के पास वो लूट का शिकार हो गया है, इस बात को लेकर दोनों में काफी बहस-बाजी हुआ।

    प्रारंभ में लूट की घटना होने की सूचना मिलने ही पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणपुर एवं टीम को अलर्ट कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु कहा गया, पुलिस द्वारा दबिश देकर संदेही आरोपियों को अभिरक्षा में लिया, परंतु पूछताछ एवं जाॅंच उपरांत आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से ठगी की घटना को अंजाम देना ज्ञात हुआ।

    प्रकरण का फरार आरोपी ने थाने में पदस्थ नगर सैनिक अभ्यांजित कुजूर एवं पैरालिगल वालेंटियर बसंत यादव को पूर्व से ही अपने साथ घटना में सम्मिलित कर उन्हें अटल चौक के पास बुलाया था, तीनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। विवेचना क्रम में मेमोरंडम कथन के आधार पर आरोपी मो. अंसार अंसारी के कब्जे से नगदी 50 हजार रू., नगर सैनिक अभ्यांजित कुजूर के कब्जे से 03 लाख रू. एवं बसंत यादव से घटना में प्रयुक्त आरोपी अभ्यांजित कुजूर का मोटर सायकल क्र. सी.जी. 14 एम. 6946 पैशन प्रो को जप्त किया गया है। प्रकरण में 01 आरोपी फरार है, वह अपने साथ नगदी 01 लाख 50 हजार रू. लेकर भागा है। उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 31.10.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

    प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, स.उ.नि. विनसेंट टोप्पो, प्र.आर. 466 बल्थाजर तिग्गा, आर. 709 योगेश भगत, सै. विरेन्द्र भगत इत्यादि का योगदान रहा है।

    यह भी पढ़ें :  टिफिन खोलकर मुंह में रखा निवाला, चबाकर निगलने से पहले शिक्षक की आ गयी मौत, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    आरोपीगणों के नाम:-

    1. मो. अंसार अंसारी उम्र 45 साल निवासी तकिया पारा अंबिकापुर जिला सरगुजा छ.ग.।

    2. नगर सैनिक – अभ्यांजित कुजूर उम्र 35 साल निवासी भेलवांटोली थाना नारायणपुर।

    3. पैरालिगल वालेंटियर- बसंत यादव उम्र 37 साल निवासी डोंडराही थाना नारायणपुर।

    जप्ती:- (1) नगदी रकम 03 लाख 50 हजार रू. एवं 01 नग मोटर सायकल।

    यह भी पढ़ें: नवविवाहित दंपति हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, माँ ने ही दी थी बेटे बहु की हत्या की सुपारी, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

    यह भी पढ़ें: नशे में धुत सड़क के किनारे पड़ा मिला छत्तीसगढ़ पुलिस का जवान, दूसरे कर्मचारियों ने उठाया

    यह भी पढ़ें: दीवाली पर मिलने आए, पांव छूकर आशीर्वाद लिया फिर चला दी गोली, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत, देखें वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ‘जय हिंद’ बोलने के बाद दंपति के खाते से उड़े 2 लाख रुपए, जानिए कैसे हुई साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Korba: गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त, अत्यधिक तेज व बेसुरी आवाज में डीजे बजाने पर ‘कोलाहल नियंत्रण अधिनियम’ के तहत हुई कार्रवाई

    September 21, 2026

    Bilaspur: नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई, 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर ₹ 7,24,000 चालान शुल्क की वसूली

    September 21, 2026

    Unnao: पिता की पेड़ से गिरकर मौत, शव घर पहुंचा तो सदमे में 4 साल की बेटी ने भी तोड़ा दम, रो पड़ा पूरा गांव

    September 21, 2026

    मानिकपुर परियोजना प्रभावित ग्रामीणों के धरने में पहुंचे जयसिंह अग्रवाल, कहा—प्रभावितों के अधिकारों की लड़ाई में ग्रामीणों को अकेला नहीं छोड़ेंगे

    September 20, 2026

    श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, भगवान नरसिंह एवं भक्त प्रहलाद के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

    September 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,948 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,386 Views
    Don't Miss

    ‘जय हिंद’ बोलने के बाद दंपति के खाते से उड़े 2 लाख रुपए, जानिए कैसे हुई साइबर ठगी

    September 21, 2026

    बैंगलुरु/स्वराज टुडे: बैंगलुरु के बांदीपल्या में रहने वाली एक महिला को एक व्हाट्सएप ग्रुप में…

    Korba: गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त, अत्यधिक तेज व बेसुरी आवाज में डीजे बजाने पर ‘कोलाहल नियंत्रण अधिनियम’ के तहत हुई कार्रवाई

    September 21, 2026

    Bilaspur: नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई, 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर ₹ 7,24,000 चालान शुल्क की वसूली

    September 21, 2026

    Unnao: पिता की पेड़ से गिरकर मौत, शव घर पहुंचा तो सदमे में 4 साल की बेटी ने भी तोड़ा दम, रो पड़ा पूरा गांव

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.