रेलवे लाइन के पास संदिग्ध हालत में मिला कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंहदेव का शव, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के थे रिश्तेदार

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोटा-अंबिकापुर/स्वराज टुडे: प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंहदेव का निधन हो गया है। उनकी लाश बिलासपुर-अंबिकापुर रेल मार्ग पर कोटा थाना क्षेत्र के सलका और बेलगहना स्टेशन के बीच गहिला नाला के पास रेल लाइन के किनारे मिली है। रेलवे कर्मचारियों ने शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात लाश यहां देखे जाने की सूचना दी थी। स्टेशन मास्टर सूचना मिलने पर कोटा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर कोटा पुलिस जांच में जुटी थी तभी पता चला कि उक्त शव सरगुजा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंहदेव का है।

दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन से वे अंबिकापुर जाने के लिए गुरुवार की रात निकले थे। तभी रास्ते में यह हादसा हुआ है। उल्लेखनीय है कि वीरभद्र सिंहदेव कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा स्थगित

फिलहाल वे जनपद पंचायत लुण्ड्रा के उपाध्यक्ष के पद पर थे। वीरभद्र सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के परिवार के सदस्य थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के निधन के बाद जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा स्थगित कर दी गई है

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
927SubscribersSubscribe

हाथी ने पहाड़ी कोरवा महिला को कुचलकर मारा, दो मवेशियों को...

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र में एक दंतैल हाथी ने 75 वर्षीय हलाई बाई पहाड़ी कोरवा को कुचल कर मौत के घाट...

Related News

- Advertisement -