राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा आज से, NTA ने जारी किए एग्जाम-डे गाइडलाइंस, सभी कैंडिडेट रखें ध्यान

- Advertisement -

UGC NET 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से UGC NET June 2023 फेज-1 एग्जाम की शुरुआत आज यानी मंगलवार, 13 जून से हो रही है। यूजीसी नेट जून 2023 फेज-1 की परीक्षाएं 13 से 17 जून तक देशभर के विभिन्न परीक्षा सेंटर्स पर आयोजित की जाएंगी।

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं वे एग्जाम के लिए निर्धारित गाइडलाइंस को पहले ही अच्छी तरह से पढ़ लें ताकि एग्जाम के समय उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। एग्जाम के लिए गाइडलाइंस यूजीसी की ओर से पहले ही तय कर दी गयी हैं। उम्मीदवार गाइडलाइंस से संबंधित जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर या इस पेज से पढ़ सकते हैं।

UGC NET June 2023: गाइडलाइंस का रखें ध्यान

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं सबसे पहले वे परीक्षा केंद्र पर समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। पहली शिफ्ट में उम्मीदवारों को सुबह 8:30 एवं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे के बाद आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर अवश्य जाएं। एडमिट कार्ड के साथ आपको एक वैलिड पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, राशन कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। इसके साथ आपको एक पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाना होगा। उम्मीदवार किसी भी प्रकार से परीक्षा हॉल में उद्दंडता न दिखाएं। किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार करने पर आपको परीक्षा देने से वंचित किया जा सकता है और साथ ही आप पर कार्यवाही भी की जा सकती है।

UGC NET June 2023 Admit Card: यहां से डाउनलोड कर लें एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट जून 2023 फेज-1 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड NTA की ओर से जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किये गए हैं जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -