Featuredधर्म

राशिफल 31 दिसंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Spread the love

आज का राशिफल : 31 दिसंबर मंगलवार का राशिफल बता रहा है कि आज सूर्य और चंद्रमा की युति धनु राशि में होने से शशि आदित्य योग बना है। इस गोचर के समय चंद्रमा पूर्वाषाढा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज मेष, तुला, और मीन राशि के लोगों को फायदा मिलेगा। देखें साल का अंतिम दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

​मेष राशि

आज साल के अंतिम दिन मेष राशि के जातक अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णयों से अपने बिगड़ते मामलों को सुधारने में सफल रहेंगे। आज आप अपने कारोबार के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में आपको काफी फायदा होगा। परिवार और दोस्तों के साथ आज पार्टी और मनोरंजन कर सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

​वृषभ राशि

आज वृषभ राशि के जातकों के लिए साल का अंतिम दिन व्यस्तता भरा रहेगा। लेकिन शाम का समय आपका मनोरंजक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को आज थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा, जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। अन्यथा काम बिगड़ सकता है। आपको अपने वरिष्ठों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आर्थिक मामलों में खुशी मिलेगी। धन लाभ मिलने से मन प्रसन्न होगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।

​मिथुन राशि

आज साल का अंतिम दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रहेगा। संतान को लेकर मन परेशान हो सकता है। शाम को कोई मित्र या मेहमान आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है, जिससे आप खुश हो जाएंगे। शाम के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पार्टी मनोरंजन का भी आनंद लेंगे। आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  पंजाबी महिला मंडल और इनरव्हील क्लब ने मिलकर मनाया सावन उत्सव

​कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज साल के अंतिम दिन कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा। आपको आज शेयर बाजार में निवेश करना है तो दीर्घकालीन निवेश करें इससे आपको फायदा होगा। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और खुशी मिलेगी। आप परिवार के सदस्यों और बच्चों के साथ पार्टी कर सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अपने बच्चे का दाखिला किसी कोर्स में कराना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है।

​सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज साल के अंतिम दिन सूर्य और चंद्रमा की युति होने से आपको शासन सत्ता पक्ष के लाभ मिल सकता है। आपको आज मित्रों से सहयोग मिलेगा। शाम के समय आप आज दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। यदि आप कोई नया कार्य या अनुबंध करना चाहते हैं तो जल्दबाजी न करें। आज आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। आप आज जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जा सकते हें। आर्थिक मामलों में आपको धन लाभ मिलने की खुशी होगी। बिजनेस में कमाई से मन उत्साहित रहेंगे।

​कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज साल के अंतिम दिन भाग्य का साथ मिलेगा। आपको आज परिवार का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। आज आप शाम से लेकर रात तक का समय अपने परिजनों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आज आपको अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहना होगा, उन्हें कुछ स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में सफलता मिलेगी। किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से आपको खुशी मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  कोई परीक्षा नहीं.. बैंक में शानदार नौकरी, अभी करें आवेदन !

​तुला राशि

तुला राशि के लिए आज साल के अंतिम दिन सितारे बताते हैं कि, राशि से पंचम भाव में शुक्र के गोचर से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभदायक सौदे होंगे। आज आपने किसी वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपको खुशी मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आज आप अपने परिजनों के साथ मनोरंजन करते हुए रात्रि व्यतीत करेंगे। आपको कोई शुभकामना संदेश और बधाई मिल सकती है। अगर आपका कोई काम पिछले कुछ समय से रुका हुआ था तो वह भी आज पूरा हो सकता है।

​वृश्चिक राशि

आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे। धन की प्राप्ति होने से आपको खुशी मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी शुभ कार्य में धन भी खर्च करेंगे, जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। शाम के समय अगर आपके आस-पड़ोस में कोई विवाद होता है तो आपको उसमें हाथ डालने से बचना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा कि आप आज बच्चों और जीवनसाथी को समय दें इससे आपके परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढेगा।

​धनु राशि

धनु राशि के लिए के लिए आज साल का अंतिम दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। परिवार में कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। आपको परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से फायदा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सहयोग बना रहेगा। दोस्तों के साथ आप आज पार्टी और उत्सव मना सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी, जिससे आप काफी समय से नहीं मिले हैं। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से भी खुशी मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें :  वैकेंसी सवा लाख, आवेदन 60 हजार, PM Internship Scheme के आवेदकों का सिलेक्शन शुरू

​मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। आपकी लव लाइफ आज रोमांटिक रहेगी। आज आप शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को आज आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में आज आप जीवनसाथी की खुशी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आज देर रात आपको कोई शुभ कामना और अच्छी खबर मिल सकती हैं। बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।

​कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज शुक्र शनि की युति से फायदा मिल सकता है। आज साल के अंतिम दिन कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में स्थिति पहले से बेहतर मिलने वाली है। आपकी किसी समस्या का आज समाधान होगा। अगर आपकी कोई डील फंस रही थी तो आज वह फाइनल हो सकती है। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यापार करने का फैसला किया है, तो वह आज आपको फायदा दिला सकता है। आप आज कोई नया काम शुरू करें तो यह भी आपके लिए फायदेमंद होगा। आज प्रेम संबंध में प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप आज खान पान में संयम रखें और किसी के उकसावे में आकर कोई भी गलत काम न करें। आज साल के अंतिम दिन आपको सोच समझ कर कोई भी फैसला लेना चाहिए नहीं तो इसका प्रभाव आने वाले साल तक दिखेगा। वैसे व्यावसायिक क्षेत्र में भी आज अनुकूल लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हें। शाम का समय आप दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी का भी आनंद ले सकते हैं। विद्यार्थियों को आज मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा।

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button