राशिफल 28 जून 2022: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

- Advertisement -

आपका दिन मंगलमय हो

आज का राशिफल: आज 28 जून का दिन आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी उसके बाद अमावस्या लग जाएगी। आज का दिन सभी प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यों के लिए, किसी व्यवसाय के शुभारंभ के लिए अशुभ है l आज केवल अपनी दिनचर्या का पालन करने की कोशिश करें एवं शास्त्रों का अध्ययन करे।

मेष राशि

आज का दिन सामान्य से बेहतर साबित होगा। वित्तीय समस्याओं से छुटकारा मिलेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में वरीष्ठ अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारिक मामलों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे धनलाभ के योग बन रहे हैं। साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों को सम्मान की प्राप्ति होगी। अध्यात्म में रुचि जगेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा । दिन भर दौड़ धूप बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में नए मौकों का भरपूर फायदा उठाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापारी वर्ग अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करके बेहतर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है खान पान पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन राशि

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा किंतु घरेलू मोर्चे पर आज मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम होगा पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। शत्रु पक्ष परास्त होगा। सभी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक गतिविधियों में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। खासतौर पर अहम आर्थिक सौदों करते समय किसी की सलाह अवश्य लें।

कर्क राशि

आज का दिन ठीक ठाक बीतेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगी। व्यापारिक गतिविधि सामान्य रूप से चलेंगी। बीमे और टैक्स से जुड़े मामलों पर सावधानी बरतें। बेवजह किसी लड़ाई झगड़े का हिस्सा न बनें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कौशल से कोई बड़ा काम सफलतापूर्वक पूरा होगा उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उस समय बेहद सफलतादायक रहेगा कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। घर में सुख शांति बनी रहे।

कन्या राशि

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार अवश्य होगा। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंग कोई बड़ी उपलब्धि है प्राप्त हो सकती है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा धनलाभ के योग बनेंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद साबित होंगी। रुकते हुए व्यापारिक मामले फिर से शुरू होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों को शिक्षा मैं इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

तुला राशि

आज का दिन शारीरिक ऊर्जा की कमी के चलते आलस्य महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में इच्छाशक्ति की कमी के चलते विवाद का कारण बन सकते हैं बेवजह किसी बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें।व्यापारी वर्ग सोच समझकर सुरक्षित आर्थिक योजनाओं पर ही निवेश करें। खर्चों की अधिकता रहेगी जिससे आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है।स्वास्थ्य का ख्याल रखें आँखों से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहेगा किंतु काम की अधिकता के चलते शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में दौड़ धूप बनी रहेगी,समय पर काम पूरा करने की चुनौती रहेगी धैर्य से काम लें, बेवजह किसी बहस में न पड़े। रियल एस्टेट, एवं प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ हो सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें।छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी।

धनु राशि

आज का दिन आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। शरीर में आलस्य बना रह सकता है ।कार्यक्षेत्र में काम का बोझ महसूस करेंगे फिर भी निरंतर प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी । आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक मामलों में खींचकर पूंजी निवेश करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि

आज का दिन भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य समय पर पूरे होंगे मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर है काम में बढ़ोतरी होगी समय की कमी के चलते कुछ काम अटक सकते हैं किंतु धन लाभ अवश्य होगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं खान पान पर कंट्रोल करें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आजकल दिन बेहतर अवसर लेकर आएगा।

कुंभ राशि

आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्य की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त होंगी। आपके ज्ञान का विकास होगा कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है। परिवार में सुख शांति रहेगी वह सब का परस्पर सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। मानसिक परेशानियां दूर होंगी मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में जिंस भी काम को आप करना चाहते हैं समय पर पूरा हो जाएगा । किसी बड़ी आर्थिक योजना पर विचार कर सकते हैं जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगे। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होगा कोई नया अवसर मिल सकता है। मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -