राशिफल 27 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

- Advertisement -

आज का राशिफल: आज ​27 मार्च के दिन पंचांग और ग्रह नक्षत्रों की गणना करने से मालूम होता है कि चंद्रमा का संचार चित्र उपरांत स्वाति नक्षत्र में तुला राशि से होगा। ऐसे में चंद्रमा पर आज गुरु एवं बुध की सीधी दृष्टि होने से चंद्रमा गुरु और बुध के बीच समसप्तक योग बना रहेगा। इसके साथ ही आज बुध मेष राशि में गुरु के साथ विरामान होकर द्विग्रह योग बनाएंगे। जबकि सूर्य और राहु की युति से आज मीन राशि में भी द्विग्रह योग रहेगा। इन स्थितियों में आज सितारे बताते हैं कि मेष, कन्या और कुंभ राशि के लिए दिन बेहद लाभकारी रहेगा। जबकि मिथुन राशि के लोगों को आज लाइफ में कई मामलों में चुनौतियों का सामना करना होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक का आज का राशिफल।

​मेष राशि

आज का दिन मेष राशि के लिए अनुकूल है। सितारे कहते हैं कि आज आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होने वाली है। आपको कुछ नए वस्त्र और आभूषण भी मिल सकते हैं। संपत्ति में बढ़ोतरी के भी योग दिख रहे हैं। परिवार में किसी से अपने मन की बात कहेंगे तो वह पूरी हो सकती है। आपको किसी शुभ कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में अपनी रुचि के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न होंगे। संतान की सफलता से आपको खुशी मिलेगी। किसी पारिवारिक कारण से यात्रा का भी संयोग बनेगा।

​वृषभ राशि

आज का दिन वृषभ राशि के लिए अच्छा है आज आप कुछ नया काम चाहें तो शुरू कर सकते हैं। कुछ नए लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने में आप सफल रहेंगे और आपका सामाजिक दायरा आज बढेगा। जिन लोगों के परिवार में किसी तरह का कोई मनमुटाव चल रहा है उनको आज आपस में बैठकर बात सुलझाना चाहिए, बाहरी लोगों को इसमें हस्तक्षेप का मौका न दें। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम परेशानी का सबब बन सकता है, जिसे आपको पूरा करना होगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो यह आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा दे सकता है।

​मिथुन राशि

आज मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको लेनदेन के मामले में सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। कई पेंडिंग बिल भी आज आपको चुकाने होंगे। वैसे अच्छी बात है कि किसी रिश्तेदार के साथ कोई विवाद चल रहा है तो मामला सुलझ जाएगा। आपके लिए आज जरूरी है कि अपनी बुद्धि से काम लें और दूसरों की सलाह और बातों को मानने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार कर लें। आज आपको कुछ कानूनी मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए नियम कायदे के पालन करें। अगर आप किसी से पैसा उधार लेने की सोच रहे हैं तो उधार बिल्कुल न लें, नहीं तो चुकाना मुश्किल हो जाएगा।

​कर्क राशि

आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने दोस्तों की मदद से किसी काम में आगे बढ़ेंगे और इसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको वरिष्ठ सदस्यों के साथ आज बहस में नहीं पड़ना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी होगी। अगर आपने अपना कोई राज छिपाकर रखा था तो वह आज लोगों के सामने उजागर हो सकता है, इसलिए सतर्कता बनाए रखें। वैसे अच्छी बात यह है कि आज आपको उपहार स्वरूप कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। आपके बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, लेकिन आज आपकी मुलाकात कुछ अनजान लोगों से हो सकती है। जो लोग अपने करियर को लेकर चिंतित थे उनमें भी उत्साह देखने को मिलेगा।

​सिंह राशि

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यस्थल पर आप अपनी अच्छी सोच का फायदा उठाएंगे और घर में भी कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में आप शामिल हो सकते हैं। आपको आज परिवार में भाई बहनों का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे लोग अधिकारियों के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं, जिससे उन्हें पदोन्नति मिल सकती है। अगर आप कोई अच्छी खबर सुनते हैं तो उसे तुरंत दूसरो को न बताएं, नहीं तो खुशी को ग्रहण लग सकता है। यदि आपके ससुराल पक्ष के साथ संबंध लंबे समय से आपको परेशान कर रहे थे तो आज उसमें सुधार देखा जाएगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले में भी आपको आज जीत मिल सकती है।

​कन्या राशि

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आध्यात्मिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। आज आपको पिता और माता की ओर से सहयोग और स्नेह की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में छोटे मुनाफे के चक्कर में किसी बड़े मुनाफे को हाथ से न जाने दें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था और विश्वास गहरा होगा। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई काम शुरू किया है तो आज वह आपके लिए अच्छा रहने वाला है, पार्टनर के सहयोग से आपको आज लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल आज बना रहेगा।

​तुला राशि

तुला राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको कोई भी जटिल काम करने से बचना होगा। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो परेशानियां खड़ी हो सकती हैं और वे आपके लिए परेशानी लेकर आएंगे। अगर आपके शरीर में कोई भी समस्या चल रही है तो उसे नजरअंदाज न करें और अपनी सेहत के साथ बिल्कुल भी समझौता न करें नहीं तो आपकी परेशानी आज बढ सकती है। अपने खानपान की आदतें बदलें। अचानक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी बात की जिद कर सकते हैं और आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

​वृश्चिक राशि

आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी और आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई बहुत मेहनत वाला काम मिल सकता है। आप अपने प्रियजनों के साथ भी कुछ समय बिताएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर मौका मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आज प्रेमी की ओर से आपको खुशी मिलेगी। छात्रों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, अन्यथा उन्हे समस्याओं सामना बार-बार करना पड सकता हैं। माता-पिता से किसी भी बात पर मतभेद होने की आशंका है।

​धनु राशि

धनु राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी वर्ग से सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। आपको किसी से पैसा उधार लेने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठों को प्रसन्न करेंगे। बिजनेस में बहुत काम मिलने से आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए उससे घबराएं नहीं, परिश्रम से लाभ मिलेगा। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं इसलिए खर्च पर आपको कंट्रोल करना चाहिए।

​मकर राशि

मकर राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आज अध्ययन में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप समझदारी से आगे बढ़ेंगे। आपको आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि घर हो या बाहर आज अपने वरिष्ठजनों का सम्मान करें इससे आपको फायदा मिलेगा। नौकरी में आज आपके कुछ विरोधी सक्रिय रहेंगे इसलिए सतर्कता और सजगता से काम लें, दूसरों की बातों को दिल पर न लें। कलात्मक कौशल में भी निखार आएगा और आप कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण मामले समय रहते निपटाने होंगे, अन्यथा परेशानी हो सकती है। पैसों के मामले में आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

​कुंभ राशि

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों की सुख-समृद्धि में वृद्धि करने वाला रहेगा। नया घर या वाहन खरीदने की आपकी इच्छा प्रबल होगी और इसमें आज आप सफलता भी पा सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज आप वाणी को संयमित रखें और लोगों से बातचीत में सावधानी बरतें। कुछ व्यापारिक मामलों पर आज आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलता नजर आ रहा है। आपको किसी भी बात पर बहस नहीं करनी चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।

​मीन राशि

आज का दिन मीन राशि के लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। लेकिन आपको एहतियात के तौर पर जरूरी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके निरंतर प्रयासों से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी धार्मिक आयोजन में भी भाग लेने का मौका मिलेगा और परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार और प्रोत्साहन मिलने से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक तनाव से राहत मिलती दिख रही है।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
872SubscribersSubscribe

बेंगलुरु में गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की गला रेतकर की...

बेंगलुरु/स्वराज टुडे: कर्नाटक के बेंगलुरु में बिहार की एक 24 साल की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शहर के एक पीजी...

Related News

- Advertisement -