राशिफल 24 फरवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

- Advertisement -
Spread the love

आज का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 24 फरवरी को शनिवार है। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।
मेष राशि में गुरु। चंद्रमा का प्रवेश सिंह राशि में हो चुका है। केतु कन्या राशि में। मंगल और शुक्र मकर राशि में। सूर्य, बुध, शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। आईए जानते हैं सभी राशियों के राशिफल…

मेष राशि

मित्रों और करीबियों के साथ भ्रमण मनोरंजन के लिए जा सकते हैं. भावनात्मक मामलों में सकारात्मकता रखेंगे. मन के रिश्तों पर ध्यान देंगे. संतान से शुभ सूचना मिलेगी है. महत्वपूर्ण कार्यां में आगे बने रहेंगे. कला कौशल संवार पर रहेगा. सभी क्षेत्रो ंमें उचित जगह बनाएंगे. प्रेम में सफल होंगे. निजी मामले बनेंगे. मित्र वर्ग प्रसन्नता बढ़ाएगा. भेंट होगी. बड़ों की आज्ञाकारी रहेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर रहेगा. आर्थिक हितलाभ में वृद्धि होगी. बौद्धिक कार्यां में तेजी बढ़ाएंगे.

वृष राशि

घर में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी. भौतिक वस्तुओं व संसाधनों में रुचि बढ़ाएंगे. भवन वाहन में रुचि दिखाएंगे. सुनी बातों पर भरोसा न करें. भावावेश में निर्णय नहीं लें. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. वैचारिक संतुलन बनाए रखेंगे. बड़ों का सानिध्य पाएंगे. अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे. धैर्य दिखाए पारिवारिक मामलों में स्पष्टता रखें. स्वजनों की खुशी का ख्याल रहेगा. जिद जल्दबाजी में न आएं. अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें. परिजनों से सुलह सलाह सामंजस्यता बनाए रखेंगे.

मिथुन राशि

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि का जातकों का प्रदर्शन भी बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अतिरिक्त काम सौंपा जा सकता है जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। वैसे अच्छी बात यह रहेगी कि टीम वर्क से काम करके आप लोगों को खुश करने में सफल रहेंगे। आज अपने मन की बात माता-पिता से शेयर करें, वे उसमे आपका सही मार्गदर्शन करेंगे।

​कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों को आज नकारात्मक सोच और विचारों से बचना चाहिए। परिस्थितियों को सकारात्मक रूप में लें और अपने काम से कम रखें नहीं तो परेशानी होगी। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी पूजा या धार्मिक आयोजन के कारण घर में मेहमानों और मित्रों का आगमन हो सकता है। लव लाइफ में आज प्रेमी की किसी समस्या को लेकर आप चिंतित होंगे।

​सिंह राशि 

आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग अपनी योजनाओं से अच्छा पैसा कमाएंगे। आप पढ़ाई और अध्यात्म के प्रति भी पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको अपने काम कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो काम अटक सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। यदि आपने किसी से पैसा उधार लिया था तो आज आप वह पैसा चुकाने में काफी हद तक सफल रहेंगे।

​कन्या राशि 

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोग अगर कोई पार्ट टाइम काम करने की योजना बना रहे हैं तो आज उनकी इच्छा पूरी होगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से पूरा सहयोग और लाभ मिलेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम आज पूरा होगा। छात्रों पढ़ाई लिखाई में रुचि लेंगे। सलाह है कि स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें, अन्यथा आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। चिकित्सीय सलाह अवश्य लें।

​तुला राशि

तुला राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में आज लगनशीलता से काम करेंगे जिसका पूरा लाभ भी आपको भाग्य दिलाएगा। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य में भाग लेने का भी आपको मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आप घर की साज सज्जा पर भी फोकस करेंगे। घर में मित्र अथवा मेहमान का आगमन हो सकता है। खेल और साहसिक कार्यों में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

​वृश्चिक राशि 

आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि, सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अच्छे कर्म करके आप कोई बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको अपने मन में चल रही परेशानियों के बारे में परिजनों से खुलकर बात करनी होगी। अगर आप अपने बच्चों को कुछ जिम्मेदारियां देंगे तो वे उन पर खरे उतरेंगे। चाचा ताऊ की ओर से आपको लाभ मिलने का योग है। दूर रहने वाले संबंधियों से कोई जरूरी खबर मिलेगी।

​धनु राशि 

आज का दिन धनु राशि के लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने बच्चे के स्वास्थ्य और करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आज आपको पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलने का योग बना हुआ है। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपका मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, लेकिन नोंकझोंक के बीच आपका प्रेम बढे़गा। आज आप घूमने का भी प्लान कर सकते हैं।

​मकर राशि

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज खुशनुमा बीतेगा। आपको आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है जिससे मन प्रसन्न होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में आज आपका प्रभाव बना रहेगा। बिजनस करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी डील मिलने से खुशी होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में भी आज आपको लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आप आज बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें एक अच्छा ऑफर मिल सकता है।

​कुंभ राशि

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष से आपको ख़ुशी की ख़बर सुनने को मिल सकती है। आपको परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से किसी भी बात पर बहस विवाद करने से बचना चाहिए। ससुराल पक्ष के संबंधी से आपको सहयोग और लाभ मिल सकता है। आज आप कुछ पारिवारिक कार्यों को निपटाने की भी कोशिश करेंगे जो बहुत दिनों से टला जा रहा है। बिजनस करने वाले लोगों को बेहतरीन मौके मिलेंगे। होटल और खान पान संबंधी कारोबार करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा।

​मीन राशि 

आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए उलझन भरा रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि वाणी को संयमित रखें नहीं तो बात बढ सकती है। आज आपके लिए अच्छी बात यह रहेगी कि प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था तो वह सुलझ सकता है। आपको आज सेहत को लेकर भी सजग रहना चाहिए। कफ और जुकाम संबंधी समस्या हो सकती है। कर्ज और लोन संबंधी मामलों से आज आपको बचना चाहिए।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
516FansLike
50FollowersFollow
1,120SubscribersSubscribe
Rashifal

राशिफल 21 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का...

आज का राशिफल : 21 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क, सिंह और तुला राशि के लिए विशेष रूप से मंगलकारी रहने...

Related News

- Advertisement -