Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 15 नवंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 15 नवंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज 15 नवंबर दिन शुक्रवार का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कृतिका नक्षत्र में चंद्रमा के संचार से मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान आज मेष से वृषभ में जाते हुए चंद्रमा पर सूर्य की पूर्ण दृष्टि रहेगी ऐसे में आज का दिन शुभ योग से मेष से मीन तक किन-किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। जानने के लिए देखें, आज का राशिफल।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन लाभ के लिए इनको आज अधिका परिश्रम करना होगा। आर्थिक मामलो में आज आपको किसी पर भी आंख बंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र मे आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज कार्य में पूर्व में किए काम का लाभ मिलेगा। कुछ नई जिम्मेदारी मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। आज दान पुण्य और धर्म कर्म के काम कर सकते है। यात्रा का भी संयोग बनेगा।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपको आज किए गए काम में सफलता मिलेगी। कारोबार में आज आपकी कमाई अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी के काम में भी आज आपको सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक और सामाजिक काम में शामिल होने का मौका मिलगा। लव लाइफ मे आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। विरोधियों और गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों को निपटाने का रहेगा। आप आज कुछ पेंडिंग लेनदेन को पूरा कर सकते हैं। कामकाज में आज सुस्ती के बाद तेजी का माहौल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। कुछ नए काम भी आज आप शुरू कर सकते हैं। आज आप परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ मिलेगा। कंधे और पीठ में दर्द हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  सीएसईबी कॉलोनी के आवासों को ध्वस्त करने का कार्य अटका, खाली मकानों में असामाजिक तत्वों सहित बाहरी लोगों कब्जा होने कही जा रही बात

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धर्म कर्म और अध्यात्म की ओर रुझान रहेगा जिससे आज पुण्य रूप धन कमाएंगे। साथ ही आज बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आज किसी परिचित के सहयोग से आपको भविष्य में कोई बड़ा लाभ मिलने का संयोग बनेगा। विवाह की बात चल रही है तो आज बात आपकी पक्की हो सकती है। घर में किसी शुभ काम का संयोग बनेगा। आज काम की व्यस्तता भी रहेगी ऐसे में आपको खाने पीने और रहन सहन का ध्यान रखना चाहिए।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज दिन सेहत के मामले में उतार चढाव भरा रहेगा। आपको आज अपनी सेहत की अनदेखी करने से बचना चाहिए। सितारे यह भी कहते हैं कि आज आप पर आलस्य हावी रहेगा जिससे आप कई काम को टालेंगे भी। आपको आज सोच समझकर बोलना चाहिए क्योंकि किसी से विवाद होने की भी आशंका है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना होगा, इससे कार्यक्षेत्र में आपका काम समय पर पूरा हो पाएंगे। शाम का समय आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा और आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। लव लाइफ के लिहाज के लिहाज से भी दिन अच्छा है।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के जातकों को आज अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए इससे आपका मनोबल बढेगा। दिन का पहला भाग मानसिक तनाव वाला रह सकता है लेकिन दोपहर बाद स्थिति में सुधार होने से आपको आज लाभ और आनंद की प्राप्ति होगी। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। जिन जातकों के काम का संबंध वस्त्रों और शौक श्रृंगार से है उनको विशेष रूप से लाभ प्राप्त होगा। जोखिम भरे कार्यों से आपको आज बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  Korba: डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि, विचारों को जीवन में उतारने का किया आह्वान

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ का सृजन कर रहा है। आपको आज भाग्य कई स्रोत से लाभ दिलाएगा। दिन के आरंभ में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। कोई अच्छी सूजना अथवा खबर आपको मिल सकती है। व्यवसायिक फैसले आज उतावलेपन में लेने से बचें। मध्याह्न के बाद स्वभाव में चंचलता रहेगी और आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। प्रेमी के साथ आज रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। धर्म कर्म के काम भी आज आप करेंगे।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज के दिन आप जो भी काम करने का मन बनाएंगे उसमें शुरुआती परेशानी के बाद आपको सफलता मिलेगी। वैसे आज अच्छी बात यह है कि आप व्यवहारिक रहेंगे और अपनी बुद्धि और व्यवहारिकता से काम निकालने मे सफल रहेंगे। किसी का रुखा व्यवहार आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। घर की महिलाओं से आपको आज आर्थिक सहयोग मिल सकता है। जोखिम वाले निवेश से बचना चाहिए।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि में आज शुक्र विराजमान हैं और शुक्रवार का दिन इनके लिए शुभ बना रहे हैं। दिन की शुरुआत में आप अपनी व्यवहार कुशलता से सम्मान और प्रतिष्ठा पाएंगे। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज किसी कारणवश कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में छोड़ना पड़ सकता है। दिन के दूसरे भाग में काम में आपको सतर्क रहना होगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे, रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Amravati: 180 नाबालिगों का यौन शोषण, 350 अश्लील वीडियो, AIMIM से जुड़ा है आरोपी

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में मानसिक उलझन का सामना करना होगा। सहयोगियों का व्यवहार भी आपको आज परेशान कर सकता है। पारिवारिक जीवन में आज वाणी पर कंट्रोल करें छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी होने की आशंका है। वैसे आज बिजनेस में अच्छी कमाई होगी। होटल, रेस्तरां और खाने पीने की वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातक आज अच्छी कमाई कर सकते है।

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज दिन का पहला भाग आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको आज अनायास ही कहीं से आर्थिक लाभ मिल सकता है। व्यापार में कहीं से अचानक धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य भी लाभ दिलाने में सहायक रहेंगे। आपके लिए सलाह है कि अपने जरूरी काम दिन के पहले भाग में ही निपटा लें तो बेहतर होगा। दिन के दूसरे भाग में कुछ नया काम आ जाने से मानसिक उलझन महसूस करेंगे। आज धर्म कर्म के काम में भाग लेकर आप पुण्य लाभ पा सकते हैं। घर की महिलाओं से तालमेल बनाकर रखें नहीं तो यहां आपको परेशानी हो सकती है।

    ​मीन राशि  

    मीन राशि के लिए आज कार्तिक पूर्णिमा का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी राशि से आज दूसरे भाव में चंद्रमा विराजमान रहकर लाभ का संयोग बनाएंग। दिन के पहले भाग में इच्छित कार्य में सफलता मिलने से मन आनंदित और संतुष्ट होगा। दूर रह रहे प्रियजनों की ओर से आपको आज शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में भी सुख-शांति का वातावरण रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा रहे हैं तो विशेष रूप से सतर्क रहें। बिजली के उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। आकस्मिक खर्च का भी संयोग बना है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026

    Korba: राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बनने पर श्री रविन्द्र पराशर जी का सम्मान

    April 19, 2026

    ‘गजवा-ए-हिंद’ की तैयारी कर रहा था झोपड़पट्टी में रहने वाला प्लंबर, सोहेल के आतंकी बनने की मिली जानकारी तो उड़े माँ के होश

    April 19, 2026

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में करना चाहते हैं नौकरी, इस कॉलेज में 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2026

    April 19, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026827 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026784 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026769 Views
    Don't Miss

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    LIC HFL भर्ती 2026: LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने 16 अप्रैल 2026 को…

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026

    Korba: राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बनने पर श्री रविन्द्र पराशर जी का सम्मान

    April 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.