राशिफल 12 अगस्त 2022 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

- Advertisement -

आपका दिन मंगलमय हो

आज का राशिफल: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और शुक्रवार का दिन है। पूर्णिमा आज सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जायेगी, जो आज देर रात 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 34 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जायेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 36 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। वहीं, आज से पंचक शुरू है। इसके अलावा आज स्नान-दानादि की पूर्णिमा है।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई बिजनेस डील आप फाइनल करेंगे , जिससे आप रिलैक्स फील करेंगे। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का विचार बनायेंगे। लाइबेरियन की सैलेरी मे इंक्रीमेंट होने के योग हैं। आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपनी ट्रेनिग में पूरी मेहनत लगायेंगे। कोरियर का बिज़नेस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। विद्यार्थी आज प्रैक्टिकल को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। परिवार में सुख संतोष की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। नवविवाहित जीवनसाथी आज धार्मिक स्थल पर जाने का विचार करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। शेयर मार्केट में अपना धन लगाने से आज आपको बचना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। आप दिन की शुरुवात योगा अभ्यास से कर सकते हैं। पूरी लग्न से परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे। स्टेशनरी बिजनेस का काम कर रहे लोगों को अच्छी सेल से लाभ मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको बहुत ख़ुशी होगी । ब्लड प्रेसर के मरीजो को आराम मिलेगा। रुके कामों को पूरा करने का आज सही समय है। अपनी योग्यता को बढ़ाने के लिए आप कम्युनिकेशन स्किल सीख सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलेगी। घुटने की समस्या से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहे लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। मोडलिंग स्टार आज शो करने कहीं बाहर जा सकते हैं। शाम के समय परिवार के साथ सुहाने मौसम का लुत्फ़ उठाएंगे।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जायेगा। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। स्टोक ब्रोकर का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा। आप अपने काम व जीवन के बीच बैलेंस बनाकर रखेंगे। आपके विचार आज सकारात्मक रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
आज आपका दिन रोज की अपेक्षा बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस को शुरू करने की नयी योजना सफल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग पिछले दिनों के छूटे सिलेबस को आज पूरा करेंगे। मौसम की वजह से पेट की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेंगे। सिंगर्स को उनके अच्छे परफोर्म के लिए अवार्ड मिलेगा। महिलाएं आज घरेलू काम काज में व्यस्त रहेंगी। अपने आप पर कॉन्फिडेंस रहेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होने वाली है। मूर्ति कला का काम कर रहे लोग अपना काम बढ़ाने का विचार बनायेंगे। सिविल इंजीनिरिंग कर रहे छात्रों को परीक्षा के अच्छे अंक हासिल होंगे। बच्चों के साथ आज शौपिंग पर जायेंगे। जॉब की तालाश ख़त्म होगी, अच्छी जॉब का ऑफर आयेगा। आप सत्संग सुनने जा सकते हैं। फिजूल के खर्चों पर रोंक लगाने की आवश्यकता है। बिजनेस में आज आपको परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। क्ले क्राफ्ट का कारोबार कर रहे लोगों को कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। काम के प्रति आत्मविश्वास आपको तरक्की की ओर ले जायेगा। मार्केट से आप कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। छात्र आज अपनी पढाई में व्यस्त रहेंगे। आंख के मरीजो को आराम रहेगा। लेखकों की कोई किताब आज पब्लिश होगी, जो लोगों को काफी पसंद आयेगी। क्रिप्टो करेंसी में अपना धन लगाने की सोच सकते हैं। बाहर का ऑयली खाना ऑवाइड करना अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। स्टेशनरी के कारोबारी आज किसी बड़े प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी लेने का मन बनायेंगे। व्यापार में आज आपको अपने सहयोगियों का सहयोग मिलेगा जिससे आपको लाभ मिलेगा। किसी कार्य में बड़ों की सलाह मिलेगी, जो आपके काम आयेगी। अपने बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें उनके साथ समय बिताएं। आपको कुछ धार्मिक कार्य करने का मौका मिल सकता है। आप मानसिक तनाव को कम करने के लिए किसी शांत जगह पर थोड़ा समय बिता सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी। वूड क्राफ्ट का काम कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा। कोई नया काम मिल सकता है, जिससे आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्राइवेट शिक्षकों के वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। आप ऑनलाइन योगा ट्रेनिंग की शुरुआत कर सकते हैं। स्किन की समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। आप कार सीखने की प्रक्टिस कर सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को सुनने के लिए आज आपको थोड़ा अलग से टाइम निकालना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आयुर्वेदिक उत्पाद का बिजनेस कर रहे लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोग आज कोई सभा आयोजित कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए कार्य में आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। समय का सदुपयोग करें।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। हस्तशिल्प का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा। लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो पार्टनर से बात शेयर करने का आज अच्छा दिन हैं। मन को शांति मिलेगी। सामाजिक सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई सामाजिक कार्य करने का मौका मिल सकता है। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
872SubscribersSubscribe

बेंगलुरु में गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की गला रेतकर की...

बेंगलुरु/स्वराज टुडे: कर्नाटक के बेंगलुरु में बिहार की एक 24 साल की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शहर के एक पीजी...

Related News

- Advertisement -