राशिफल 10 अगस्त 2022: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

- Advertisement -

आपका दिन मंगलमय हो

आज का राशिफल: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दर्शी तिथि लग जायेगी। आज रात 7 बजकर 36 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे विचार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। कान्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। खूब पानी पियें लाभ होगा। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। सुबह चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर जाएं।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता हैं। गाय को शाम को ताजी रोटी खिलाएं इससे आपको धन लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मुड के साथ होने वाली है। प्रॉपर्टी डीलर को आज के दिन फायदा होने से उनका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता हैं। आज आपको बाहर का ऑयली खाना खाने से आपको परहेज करना चाहिए स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज खुद से बनाई हुई खीर माता-पिता को खिलाने पर पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता हैं। अगर आज लोहे का कोई सामान खरीदना चाह रहे हैं तो खरीद लें। घर से बाहर जाते समय जेब में काली मिर्च के सात दाने जरूर रखें। फायदा होना तय है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के प्रापॉटी डीलर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टॉक ब्रोकर का काम करने वालो को अच्छा लाभ होगा। सुबह घर से निकलते समय मंदिर में माथा टेक कर ही निकले।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। परिवार के साथ रात का डिनर बाहर करने का प्लान बन सकता है। मकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक माहौल में शांति बनी रहेगी। गणेश जी को देशी घी के लड्डू खिलाएं।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। ऑफिस में आज अधूरे कामों को पूरा कर लेने से मन में उत्साह बना रहेगा। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आप कंप्यूटर सीखने के लिए कोई कोचिंग ज्वाइन कर सकते हो। जरुरतमंद को खाना खिलाने से आपका मन खुश रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको अपने दिन की शुरुआत योगा अभ्यास से करनी चाहिए। दोस्तों के साथ बाहर मूवी देखने का प्लान बन सकता है। बिजनेस के सिलसिले में आपका आपका अच्छा व्यव्हार आपको लाभ दिलाएगा। घर में परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने से रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी। घर में छोटी – सी पार्टी भी हो सकती है। सुबह पूजा – पाठ करने से घर के सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप पूरा दिन सभी कामो को मन लगा के करेंगे। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। साइंस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर होगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए आज के दिन प्रमोशन हो सकता है। आज माताएं अपने बच्चो को कुछ नया सिखाएंगी। घर में सुख – सौहार्द बना रहेगा। सुबह सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप अपने दिन की शुरुवात गर्मजोशी से करेंगे। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। कोरियर का बिज़नस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। आज किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आर्डर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। दान करने से आपको पुण्य मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें, वाणी में नम्रता बनाये रखें। आज आपको अपने सहयोगियों से बिजनेस में सहयोग मिलेगा। आज अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाने से आपको पारिवारिक खुशी मिलेगी। आज आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। साथ में लौंग के 5 दानें साथ रखने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जायेंगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जा सकते है। जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। गाय को हरी घास खिलाने से पढ़ाई के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग है।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -