Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 2026

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 2026

    पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा “अंत्योदय हमारी विचारधारा”

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, March 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रामलला की मुस्कान और सजीव आंखों का आखिर क्या है राज, मूर्तिकार अरुण योगीराज ने जो बताया उसे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
    Featured

    रामलला की मुस्कान और सजीव आंखों का आखिर क्या है राज, मूर्तिकार अरुण योगीराज ने जो बताया उसे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 25, 2024No Comments5 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मैसूर/स्वराज टुडे: रामलला की मूर्ति तैयार करने वाले मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज अयोध्या के मंदिर उद्घाटन में भगवान राम की सुंदर और श्यामल मूर्ति के अनावरण के बाद से सुर्खियों में हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या में 500 साल के लंबे इंतजार के बाद भगवान राम की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ का नेतृत्व किया था। जैसे ही लोगों ने रामलला के दर्शन किए, भगवान के चेहरे की कोमल मुस्कान और सजीव आंखों को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। मूर्तिकार अरुण योगीराज ने रामलला की सजीव सी दिखने वाली मूर्ति के पीछे के राज का खुलासा किया है। उन्होंने अपने साथ हुए चमत्कारिक घटनाओं का भी उल्लेख किया।

    सात महीने में बनकर तैयार हुई रामलला की मूर्ति

    मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बताया कि भगवान राम ने जैसा आदेश दिया, मैंने उन्ही का पालन करते हुए मूर्ति बनाई। योगीराज ने बताया कि मूर्ति को तैयार करने में सात महीने लगे, इस दौरान वह दुनिया से कट गए और बच्चों के साथ समय बिताया। उन्होंने पिछले सात महीनों में रामलला की मूर्ति बनाने के दौरान की अवधि को चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, “मुझे मूर्ति बेहद सावधानी से बनानी थी वो भी शिल्प शास्त्र का पालन करते हुए। क्योंकि मूर्ति भगवान राम के 5 साल के रूप में दिखनी चाहिए थी, मूर्ति में बच्चे की मासूमियत भी होनी चाहिए थी। एक न्यूज चैनल से बातचीत में योगीराज ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट ने मूर्ति को पूरा करने के लिए विशिष्ट मानदंड तय किए थे- जैसे मुस्कराता चेहरा, दिव्य दृष्टि, 5 वर्षीय स्वरूप और राजकुमार या युवराज लुक ।

    यह भी पढ़ें :  लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    सात महीने रामलला से भावनात्मक रूप से बिताए

    योगीराज का कहना है कि उनका परिवार पिछले 300 वर्षों से मूर्ति बनाने का काम कर रहा है और मैं खुद को धरती का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति मानता हूं कि मुझे भगवान राम ने यह काम सौंपा। “पिछले दो दिनों से मुझे बहुत खुशी है कि लोग भगवान राम की मूर्ति को पसंद कर रहे हैं। लोगों को खुश देखना यह सोचने से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि मेरी मूर्ति चुनी गई है। उन्होंने कहा, ‘राम लला की मूर्ति सभी की है, यह सिर्फ मेरी नहीं है।’ वो कहते हैं कि “पिछले सात महीने, मैंने मूर्ति के साथ बहुत भावनात्मक रूप से बिताए। मेरा एक बेटा और एक बेटी भी है। मैं अपनी 7 साल की बेटी को मूर्ति की तस्वीर दिखाता था और पूछता था कि रामलला कैसे दिखते हैं; वह जवाब देती थी: ‘बच्चे जैसा ही है अप्पा”

    भगवान राम ने जैसा आदेश दिया वैसे मैंने मूर्ति बनाई

    उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केवल मूर्ति को पूरा करना ही पर्याप्त नहीं था। उसमें बच्चे की कोमलता और मासूमियत दिखानी जरूरी थी। मेरा ऐसा विश्वास है कि मुझे भगवान राम ने जैसा आदेश दिया मैं वैसे ही मूर्ति बनाने लगा। योगीराज का दावा है कि”निर्माण होते समय रामलला अलग थे, प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अलग। उनके चेहरे पर आज अद्भुत तेज दिखाई दे रहा है।  मुझे लगा कि ये मेरा काम नहीं है। ये तो बहुत अलग दिखते हैं। भगवान ने स्वयं से अलग रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि मूर्ति अलग-अलग चरणों में अलग दिखती है। प्राण प्रतिष्ठा में राम लला बिल्कुल अलग दिखे।”

    यह भी पढ़ें :  Korba: वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    रामलला की मुस्कान और उनकी आंखें

    योगीराज ने रामलला की मंत्रमुग्ध कर देने वाली मुस्कान की भी चर्चा की। योगीराज ने कहा, “उस दौरान मुझे बच्चों के साथ काफी समय बिताना पड़ा और मैं बाहरी दुनिया से अलग हो गया। मैंने एक अनुशासन बनाया और शिला के साथ भी काफी समय बिताया।” योगीराज की पत्नी विजिता ने भी मीडिया को बताया कि योगीराज ने चेहरे और शरीर की विशेषताओं का अध्ययन करने के लिए मानव शरीर रचना विज्ञान की किताबें पढ़ीं, जिसने उनकी काफी मदद की। उन्होंने कहा, “वह बच्चों के बारे में अधिक जानने के लिए स्कूलों भी गए और गहराई से शोध किया और देखा कि वे कैसे मुस्कुराते हैं।”

    घर के बाहर रोज एक बंदर आता था

    योगीराज ने एक दिलचस्प घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि हर दिन शाम 4-5 बजे के आसपास एक बंदर उनके घर के दरवाजे पर आ जाता था। वो बताते हैं, “जब ठंड के दौरान हम गेट पर पर्दा डालते थे, तो वह आकर दरवाजे पर दस्तक देता था। मैं कन्फर्म नहीं कि यह वही बंदर है, लेकिन वह रोजाना उसी समय पर आता था। मैंने इस बारे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जी से कहा। उन्होंने कहा कि शायद वह भी भगवान राम की मूर्ति देखना चाहते हों।”

    यह भी पढ़ें: वंदे भारत में मिला बासी खाना, आ रही थी टॉयलेट की बदबू, रेलवे ने दिया ये जवाब

    यह भी पढ़ें: मक्का और वेटिकन सिटी से भी ज्यादा श्रद्धालु आएंगे अयोध्या, कर वसूली से मालामाल होगा यूपी, SBI का दावा

    यह भी पढ़ें :  बालको में ‘खटिया आंदोलन’ तेज: अमित जोगी ने संभाला मोर्चा, प्रबंधन के खिलाफ भरी हुंकार

    यह भी पढ़ें: अयोध्या से लौटने पर पीएम मोदी ने की प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की घोषणा, 1 करोड़ घरों पर लगेगा रूफटॉप सोलर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 2026

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 2026

    पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा “अंत्योदय हमारी विचारधारा”

    March 19, 2026

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026

    राशिफल 16 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 16, 2026

    मंडल कारागृह में कार्यक्रम: कुसंग, सिनेमा, नशा और क्रोध मानव को अपराधी बनाता है- बीके भगवान भाई

    March 16, 2026
    Top Posts

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026342 Views

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 202656 Views

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 202645 Views
    Don't Miss

    बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में पहली बार…

    लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    March 19, 2026

    पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो कोरबा एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा “अंत्योदय हमारी विचारधारा”

    March 19, 2026

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    deepaksahu1411@gmail.com

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.