रतनलाल डांगी को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक:10 और पुलिस अफसर होंगे सम्मानित

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
बिलासपुर/स्वराज टुडे: रेंज के IG रतनलाल डांगी को 15 अगस्त के दिन राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनके साथ ही प्रदेश के 10 पुलिस अफसरों को भी यह पदक मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बेहतर सेवा और कुशल कार्य के लिए इन अधिकारियों का चयन किया है। राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री इन अधिकारियों को सम्मानित करेंगे।

IPS रतनलाल डांगी ने बताया कि केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस में बेहतर कार्य करने वाले अफसरों को हर साल 26 जनवरी और 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाता है। इस बार उन्हें 2020 की सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। उनके साथ ही राज्य के 10 अन्य पुलिस अफसरों का भी चयन किया गया है। यह सम्मान 18 साल की सेवा के दौरान उनके कार्यों का आंकलन कर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाता है। इसके बाद केंद्र सरकार की कमेटी सूची फाइनल करती है।

IPS डांगी को मिल चुका है राष्ट्रपति वीरता पदक
इससे पहले भी IPS डांगी को बीजापुर में SP रहते हुए 2008-09 में राष्ट्रपति वीरता पदक मिल चुका है। जब वे बीजापुर में SP थे, तब 2006-07 में नक्सल ऑपरेशन किया था। उस समय उन्होंने SP रहते ऑपरेशन को लीड किया और कई मुठभेड़ भी हुए। इस दौरान उनके नेतृत्व में टीम ने नक्सलियों का एनकाउंटर किया था। इसके साथ ही पुलिस की मदद से उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई विकास कार्य भी कराए थे। कई ऐसे काम जो प्रशासन नहीं कर पा रहा था। वैसे काम पुलिस की मदद से संभव हो सका। इसके चलते उन्हें राष्ट्रपति वीरता पदक मिला। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में काम करना चुनौती है। लेकिन, चुनौतियों से हमें अवसर भी मिलता है और यह करियर के लिए हमेशा फायदेमंद होता है।

योग क्लास के लिए चर्चित हैं IPS डांगी
IPS रतनलाल डांगी पुलिस अफसरों और जवानों को दैनिक जीवन बेहतर तरीके से जीने के गुर भी सिखातें हैं। पिछले कई सालों से पुलिस के जवानों को वे योगाभ्यास भी कराते रहे हैं। सोशल मीडिया में उनके योगा के मोटिवेशनल वीडियोज भी आते रहते हैं

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
872SubscribersSubscribe

गौवंश को मारकर खाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की...

छत्तीसगढ़ बलरामपुर/स्वराज टुडे : बलरामपुर जिले के बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम घटगांव में कुछ लोगों ने एक गौवंश को मार उसके मांस का...

Related News

- Advertisement -