मोहन यादव को सीएम बनाए जाने के बाद क्या होगा मामा का ! तो जानिये BJP दे सकती चौहान को अब ये बड़ी जिम्मेदारी

- Advertisement -

मध्यप्रदेश
भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के पीछे शिवराज सिंह का बड़ा हाथ है यह बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन जब से मोहन यादव सीएम बने तभी से सबके जहन में एक ही सवाल है कि अब शिवराज सिंह चौहान का क्या होगा?

भले ही संगठन ने शिवराज को सीएम की कुर्सी से दूर कर दिया लेकिन अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में हैं। हालांकि यह जिम्मेदारी किसी दूसरे राज्य की हो सकती है। सूत्रों की माने तो शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

भाजपा संगठन एमपी विधानसभा चुनाव 2023 में मिली शानदार जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान को अब बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। हाल ही में शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। उसके बाद से अटकलों का दौर जारी है कि कुछ तो बड़ा होने जा रहा है। शिवराज सिंह को दक्षिण के राज्यों में भेजने के संकेत मिले हैं। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में शिवराज के अनुभव का लाभ ले सकती है।

जैसे भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय को बंगाल की कमान सौंपी गई थी, ठीक वैसे ही शिवराज सिंह चौहान को दक्षिण के प्रभार की कमान सौंपी जा सकती है। दिल्ली से जेपी नड्डा का बुलावा आया है। इसके बाद सियासी अटकलों का दौर शुरु हुआ। वहीं इशारों इशारों में शिवराज सिंह ने भी मुलाकात से पहले और बाद में भी किसी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात कह डाली। अब सुगबुगाहट है कि शिवराज सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: मरे हुए लोगों को ऐसे ‘जिंदा’ कर रहा चीन, घरवाले फिर से कर पा रहे उनसे बात

यह भी पढ़ें: इन्वर्टर की बैटरी में क्यों सिर्फ डिस्टिल वॉटर ही भरने की दी जाती है सलाह? जानिए टैप वॉटर भरने से क्या होगा

यह भी पढ़ें: ट्रेन के AC कोच में बिना टिकट के चढ़े पैसेंजर्स ने मचा दिया हाहाकार, वीडियो देख रेलवे ने ऐसे किया रिएक्ट

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -