मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी से परेशान होकर माँ ने उठाया खौफनाक कदम

- Advertisement -

मुंबई/स्वराज टुडे: अंधेरी से दिल को झकझोर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त 19 वर्षीय किशोरी की सगी मां ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी है। अंधेरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली।  हालांकि, मां ने बहाना किया कि लड़की ने आत्महत्या की है।

उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। बच्ची के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने पर पुलिस भी हैरान रह गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि लड़की ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी। जब पुलिस मामले की गहन जांच कर रही थी, तब मां ने हत्या की बात कबूल कर ली। अंधेरी पुलिस इस संबंध में गहन जांच कर रही है ।साथ ही हत्या की बात कबूल करने वाली मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -