महिला वकील की सरेआम सड़क पर लात घूंसों से पिटाई, आरोपी शख्स ने बताई ये वजह

- Advertisement -

कर्नाटक
बागलकोट/स्वराज टुडे: कर्नाटक के बागलकोट जिले के विनायक नगर के पास शनिवार दोपहर एक महिला वकील की सरेआम सड़क पर पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी मंतेश को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने संगीता नाम की महिला वकील पर हमला किया था। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी ही है।

लात घूंसों से महिला वकील की पिटाई

घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी महिला पर लगातार  हमला कर रहा है। आरोपी थप्पड़ों से महिला को मार रहा है। साथ ही पेट पर भी वो लात से प्रहार कर रहा है। बाद में जब महिला अपना बचाव करने के लिए प्लास्टिक की कुर्सी उठाती है तो आरोपी उसे फिर से लात मारता है।

TRIGGER WARNING: A LAWYER WAS BRUTALLY ASSAULTED BY A MAN NAMED MAHANTESH IN VINAYAK NAGAR, BAGALKOT, KARNATAKA. PIC.TWITTER.COM/KZ3OPUEKBI

— MOHAMMED ZUBAIR (@ZOO_BEAR) MAY 14, 2022

लोग तमाशबीन होकर बनाते रहे है वीडियो, नहीं की कोई मदद

वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के समय कई लोग आसपास हैं लेकिन कोई भी उस महिला की मदद के लिए सामने नहीं आ रहा है। पुलिस के अनुसार मंतेश और महिला के बीच कुछ आपसी विवाद चल रहे थे जिस कारण उसने महिला पर हमला किया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि महिला वकील ने उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और परेशान किया है। उस महिला की वजह से उसका जीना है दुभर हो गया था ।

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -