मवेशी तस्करों की हैवानियत, घेराबंदी कर रहे सिपाही को कुचल कर हुए फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

- Advertisement -
Spread the love

छत्तीसगढ़
राजनांदगांव/स्वराज टुडे:  मवेशी तस्कर को पकड़ने के लिए बागनदी थाना के सामने नाकाबंदी की तैयारी कर रहे आरक्षक को मवेशी तस्कर ने अपने गाड़ी से रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी तस्कर वाहन समेत फरार हो गया है।

बीती रात नेशनल हाईवे में एक पिकअप वाहन में मवेशियों को भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा था। इस दौरान हाईवे पेट्रोलिंग को उक्त वाहन संदिग्ध लगा और वाहन का पीछा किया जा रहा था। बताया गया कि उक्त वाहन तेज गति से भागते पेट्रोलिंग वाहन को क्रॉस नहीं करने दे रही थी।

हाईवे पेट्रोलिंग वाहन ने उक्त वाहन के संबंध में जिले के बार्डर से लगे बागनदी थाना को इसकी सूचना दी। इस सूचना पर बागनदी पुलिस थाना के सामने नाकाबंदी करने के लिए रात लगभग ढाई-तीन बजे हाईवे में तीन जवान स्टापर लगा रहे थे। इस दौरान पिकअप वाहन का चालक तेज गति से वाहन चलाते स्टापर लगा रहे आरक्षक शिवचरण मंडावी को ठोकर मारकर महाराष्ट्र की ओर फरार हो गया।

घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बागनदी में पदस्थ आरक्षक शिवचरण मंडावी को उपचार महाराष्ट्र के देवरी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारी सहित बागनदी थाना स्टाफ फरार मवेशी तस्कर की पतासाजी करने एवं गिरफ्तार करने के लिए महाराष्ट्र की ओर दबिश दी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक आरक्षक शिवचरण मंडावी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को जिले के ग्राम डिलापहरी में किया गया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि वाहन चालक के संबंध में पर्याप्त सबूत मिले है। पुलिस टीम आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश देने वाली हल्द्वानी की DM वंदना सिंह, रह चुकी हैं UPSC Topper

यह भी पढ़ें: अगले साल से बंद हो जाएगा बीएड! टीचर बनने के लिए करना पड़ेगा ये नया कोर्स

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का छलका दर्द, कहा- जो अच्छा काम करता है उसे कभी सम्मान नहीं मिलता और जो बुरा काम करता है उसे कभी सजा नहीं मिलती

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
516FansLike
50FollowersFollow
1,110SubscribersSubscribe

भाकपा ने दिया फ्लोरा मैक्स से ठगी की शिकार महिलाओं को...

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा जिले सहित आसपास के जिले में फ्लोरा मैक्स से ठगी की शिकार महिलाओं द्वारा आईटीआई चौक में अनिश्चितकालीन अनशन किया जा...

Related News

- Advertisement -