भाजपा युवा मोर्चा द्वारा 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक प्रदेश में निकाला जाएगा सदस्यता रथ यात्रा, कोरबा जिला प्रभारी बने सुभाष राठौर और सह प्रभारी बने पंकज सोनी

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अभी चल रहे सदस्यता अभियान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा प्रदेश के हर जिलों में सदस्यता रथ यात्रा का भ्रमण कराया जाएगा यह यात्रा पर चौक चौराहा बाजारों कॉलेज और भी भी बार वाले इलाकों पर सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। यह यात्रा 4 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 11 अक्टूबर तक कोरबा जिले की 19 मंडलों में भ्रमण करेगी।

IMG 20241001 WA0096

इस यात्रा का शुरुआत धार्मिक स्थलों से प्रारंभ किया जाएगा यात्रा का समापन 11 अक्टूबर को किया जाएगा युवा मोर्चा के प्रेस अध्यक्ष जी ने इस यात्रा में अधिक से अधिक नए सदस्य जोड़ने का आह्वान किया है कि रथ यात्रा को संचालित करने के लिए कोरबा जिले से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुभाष राठौर जी को तथा सह प्रभारी जिला अध्यक्ष पंकज सोनी जी को बनाया गया है पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में 19 मंडलों का भ्रमण रथ यात्रा के द्वारा करवाया जाएगा एवं अधिक से अधिक सदस्यता ग्रहण कराया जाएगा। प्रदेश के निर्देश पर हर दिवस के लिए प्रभारी नियुक्त किया जाएगा जो अपने क्षेत्र में सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। युवा मोर्चा कोरबा के लिए सबसे अहम जिम्मेदारी है की अधिक से अधिक सदस्य बना कर प्रदेश नेतृत्व को दें।

यह भी पढ़ें :  पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर में जनवरी-दिसंबर 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -