भाजपा किसान मोर्चा का 16 मई को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन, जानिए क्या है वजह

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरिया/स्वराज टुडे: भाजपा किसान मोर्चा के
प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल और कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कोरिया बैकुंठपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 22 अप्रैल को राज्य सरकार ने अघोषित आपातकाल की घोषणा 19 कणिका के जरिए किया है जिसमें कोई अपनी बात नहीं रख पाएगा।

राज्य सरकार के आदेश को लेकर भाजपाईयों में भारी आक्रोश

राज्य सरकार के इस आदेश से भाजपायो ने पत्रकारों के समक्ष कहा कि मौलिक अधिकारों का हनन है— यदि 15 दिनों के अंदर राज्य सरकार अपने इस काले कानून को वापस नहीं लेती है तो भाजपा विरोध स्वरूप प्रदेश में अपनी गिरफ्तारी देकर इस कानून को तोड़ने के लिए विवश होंगे।

भाजपा ने अंग्रेजों से की भूपेश सरकार की तुलना

भूपेश सरकार ने अंग्रेजों के समान ही उनकी दमनकारी कुचलने वाली नीतियों को बनाकर सामने आ रही है इससे सरकार की नीति व नीयत साफ हो जा रही है।  यदि 16 तारीख तक काले कानून को वापस नहीं लिया गया तो भाजपा छत्तीसगढ़ में एक साथ सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस के विधायक स्वयं सामाजिक व धार्मिक कामों के बहाने नियम को तोड़ रहे हैं।  भूपेश सरकार ने साढ़े 3 सालों में किसी के लिए भी कुछ नहीं किया है। भाजपा द्वारा जो भी जनहित के कार्यक्रम आरंभ किए गए थे उन्हें भी बंद कर दिया गया है। राज्य सरकार कोई बड़ी योजना लागू नहीं कर पा रही है इसलिए बोरे बासी की आड़ में सबका ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

*मनोज श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -