
छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय दीनदयाल कुंज में आज भाजपा पार्षद दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि रायपुर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान नगर पालिका निगम में भाजपा के महापौर एवं पार्षदों की ऐतिहासिक विजय पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने कहा कि भाजपा को मिले जनसमर्थन और विश्वास पर खरा उतरना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी को समर्पित रहना होगा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता:
1. माननीय लखनलाल देवांगन – वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री
2. मनोज शर्मा – भाजपा जिला अध्यक्ष
3. पुरंदर मिश्रा – कोरबा जिला प्रभारी एवं रायपुर विधायक
4. गोपाल साहू – जिला संगठन प्रभारी
5. माननीय लखनलाल साहू – पूर्व सांसद, बिलासपुर
6. माननीय ननकी राम कंवर – पूर्व मंत्री
7. दीदी संजू देवी राजपूत – महापौर, कोरबा नगर निगम
8. माननीय प्रेमचंद पटेल – विधायक, कटघोरा
9. पवन गर्ग – भाजपा जिला अध्यक्ष
10. संतोष देवानंद – भाजपा जिला महामंत्री
11. अशोक चावलानी – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
12. कोरबा विधानसभा के मंडल अध्यक्षगण
13. नगर निगम के सभी भाजपा पार्षदगण
बैठक में उपस्थित भाजपा के सभी विजयी पार्षदगण:
बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कोरबा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उन्होंने नगर निगम के विकास कार्यों को गति देने और भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान भाजपा की आगामी योजनाओं और नगर निगम के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे और पार्टी नेतृत्व ने उन्हें आगामी रणनीतियों से अवगत कराया।
बैठक का समापन भाजपा के संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा की प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।

Editor in Chief