ब्रह्माकुमारी संस्था में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे:  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय सेवाकेंद्र विश्व सद्भावना भवन, टीपी नगर में महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। 88वां त्रिमुर्ति शिव जयंती के अवसर पर अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद तथा जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह एवं स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी और सहसंचालिका ब्रह्माकुमारी बिन्दु दीदी उपस्थित थी।

IMG 20240308 WA0118

इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि परमात्म मा पालना में हम सब पल रहे हैं और इस परिवार से जुड़कर जो आत्म संतुष्टि व प्रसन्नता मिलती है। वो कही और मिल नही सकती। जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि ईश्वरीय शक्ति हमेशा हम सबका ख्याल रखती है। संस्था के बारे में उन्होने कहा कि यह बहुत बड़ा मेडिटेशन सेंटर है। जहाँ सभी धर्म के लोग यहाँ आते है। हर घर में शांति हो, खुशहाली हो इसके लिए सबसे पहले अपने मन में शांति चाहिए। किसी को भी कमजोर न समझे अगर मन में शांति है तो वो बहुत कुछ कर सकता है।

IMG 20240308 WA0121

ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी ने कहा कि उस परमपिता परमात्मा से मंत्रो के माध्यम से कार्य सिद्ध करने का एहसास कर रहे है जब हम परमात्मा शिव को अपना पिता और स्वयं को उनका बच्चा स्वीकार करते है। तब हमे परमात्म गोद में होने का एहसास होने लगता है। हम मंत्रो तक सीमित न रहें। वो परमपिता परमात्मा शिव आया है ज्ञान, प्रेम, सुख, शांति, आनदं से झोली भरने के लिए। ब्रह्माकुमारी बिंदू दीदी ने शिवरात्रि का रहस्य बताया। कवियत्री अंजना सिंह ठाकुर ने बहुत सुदर शिव श्लोक सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। बी.के. सूरज भाई ने भी अपनी मधुर गायिकी से समां बांधा। मंच संचालन का कार्य आता शेखर जी द्वारा किया गया।

IMG 20240308 WA0119

अतिथियों द्वारा शिव का ध्वज फहराया गया। दीप प्रज्वलन कर केक कटिंग किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा का विशेष रूप से आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ.के.सी देबनाथ, कमल कर्माकर, लवलीन गांधी, रश्मि शर्मा तथा संस्था के सैकड़ो भाई बहने उपस्थित थे।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -