बारिश और कोहरे का कहर: खड़े ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार

- Advertisement -
Spread the love

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में गुरुवार तड़के हसदेव पुल पर यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। बंस में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, यात्री बस बिहार के सासाराम से कोरबा की ओर आ रही थी। बस गुरुवार तड़के हसदेव पुल के ऊपर पहुंची, जहां बारिश, कोहरे और अंधेरे की वजह से सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। इससे बस की जोरदार टक्कर खड़े ट्रक से हो गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 20 से ज्यादा लोग सड़क हादसे में घायल हुए हैं। इनमें से 6 महिलाएं और 8 पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं। कुछ यात्री बस की सीट में फंस गए थे, जिन्हें डायल 112 की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

बांगो थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की बस का ड्राइवर भी घायल है। घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है। सभी घायलों को उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिन यात्रियों की हालत गंभीर थी, उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
516FansLike
50FollowersFollow
1,110SubscribersSubscribe

होनी को कौन टाल सकता है? विधाता का ऐसा खेल…, दुल्हन...

मध्यप्रदेश सागर/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के सागर जिले में दुल्हन की गोद में दूल्हे की मौत का मामला सामने आया है. यह एक ऐसा मामला है,...

Related News

- Advertisement -