Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बरेली में पाकिस्तानी महिला 9 साल से कर रही थी सरकारी टीचर की नौकरी, पोल खुलने पर बर्खास्त, जाँच में फर्जी निकले सारे प्रमाण-पत्र
    Featured

    बरेली में पाकिस्तानी महिला 9 साल से कर रही थी सरकारी टीचर की नौकरी, पोल खुलने पर बर्खास्त, जाँच में फर्जी निकले सारे प्रमाण-पत्र

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n64804817517371345604354ac4c78f63b6ba392fdc60484131c28a0dff96df322eb94bd225b1629295fc83
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    तहसीलदार की रिपोर्ट ने यह साफ किया कि शुमायला वास्तव में पाकिस्तान की नागरिक हैं। इसके बाद BSA ने शुमायला को तत्काल प्रभाव से हटा दिया।

    उत्तरप्रदेश
    बरेली/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, शुमायला खान नाम की एक महिला ने खुद को भारतीय नागरिक बताकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक की नौकरी हासिल कर ली। यह नौकरी उन्होंने 2015 में शुरू की और 9 साल तक सरकारी वेतन भी लिया। मामला तब खुला जब एक शिकायत के बाद प्रशासन ने उनके निवास प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की जाँच की। फिलहाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 3 अक्तूबर, 2024 को शुमायला खान को निलंबित कर दिया। इसके बाद, उन्हें नियुक्ति की तिथि से ही पद से हटा दिया गया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुमायला ने रामपुर के एसडीएम कार्यालय से फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाया था। तहसीलदार की जाँच में पता चला कि यह प्रमाण पत्र गलत तथ्यों पर आधारित था। तहसीलदार की रिपोर्ट ने यह साफ किया कि शुमायला वास्तव में पाकिस्तान की नागरिक हैं। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शुमायला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।

    शुमायला ने अपनी अम्मी से प्रेरणा लेते हुए फर्जीवाड़ा किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी पाई। जाँच में पाया गया कि शुमायला के माता-पिता पाकिस्तानी नागरिक थे। रामपुर तहसील से निवास प्रमाण पत्र बनवाते समय उन्होंने यह तथ्य छिपाया।

    फतेहगंज पश्चिमी के खंड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर फतेहगंज पश्चिमी थाने में शुमायला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। अब उनके खिलाफ धोखाधड़ी और दस्तावेजों की हेराफेरी के आरोपों में कानूनी कार्रवाई हो रही है। पुलिस शुमायला की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

    यह भी पढ़ें :  पानी हटते ही नजर आईं मौत की खौफनाक तस्वीरें, अब तक नेपाल में 1050 से ज्यादा लाशें बरामद, 4000 अब भी लापता, अब सरकार के सामने आ रही कई बड़ी चुनौतियाँ

    बता दें कि शुमायला की अम्मी माहिरा अख्तर को साल 2021 में बर्खास्त कर दिया गया था, जब वो रिटायरमेंट से सिर्फ 2 दिन दूर थी। 11 मार्च 2021 को रिटायर होने जा रही शुमायला की अम्मी माहिरा अख्तर को 9 मार्च 2021 को बर्खास्त किया गया था, जबकि शुमायरा को सस्पेंड किया गया था। माहिरा अख्तर ने भी खुद को भारतीय नागरिक बताया था, लेकिन जाँच में वे पाकिस्तानी पाई गईं। माहिरा का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुँचा और अभी हाईकोर्ट में लंबित है।

    यह मामला शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाता है। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी पाना न केवल सिस्टम की खामियों को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे एक संगठित तरीके से सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया जा सकता है।

    बहरहाल, शिक्षा विभाग ने इस घटना के बाद जाँच प्रक्रिया को और सख्त बनाने का निर्णय लिया है। यह घटना प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा उदाहरण है और इस बात की ओर इशारा करती है कि सरकारी दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया में सुधार की कितनी जरूरत है।

    यह भी पढ़ें: कनाडा से अचानक गायब हुए 20 हजार भारतीय छात्र, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

    यह भी पढ़ें: 8वां वेतन आयोग: सिपाही, शिक्षक और आईएएस अधिकारी को कितना मिलेगा वेतन?

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ की वायरल सुंदरी हर्षा रिछारिया अब फूट-फूटकर रोईं, संगम तट छोड़ने का किया ऐलान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026

    बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    September 7, 2026

    सुसाइड से पहले रेलवे ट्रैक किनारे गुमसुम सी बैठी थी, किसी ने फोटो खींचकर कर दिया वायरल, मानवता के नाते GRP को कर देता सूचित तो बच जाती जान…

    September 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,917 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,510 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,377 Views
    Don't Miss

    प्रोजेक्ट दिशा के तहत शासकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क आवासीय जेईई एवं नीट कोचिंग

    September 8, 2026

    * 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दो वर्ष तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक वर्ष की…

    Bareli: ससुराल में नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश, मायके पक्ष में मची चीख पुकार, पति और ससुर समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज

    September 8, 2026

    Korba: छात्राओं की शिकायत की जांच के बाद अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित, छात्रावास में अनुचित व्यवहार का लगा था आरोप

    September 7, 2026

    मोदी सरकार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, घर-घर पहुंचकर गिनाएंगे उपलब्धियां

    September 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.