फिल्म जन गण मन के लिए पूजा हेगड़े ले रही हैं मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

- Advertisement -

मुम्बई/स्वराज टुडे:  कान्स फिल्म समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद, अब साउथ के प्रसिद्ध निर्देशक पुरी जगन्नाथ की अगली फिल्म ‘जन गण मन’ में पूजा हेगड़े देश का गौरव बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह फिल्म में पहली बार एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ युवा दिलों की धड़कन विजय देवरकोंडा हैं। पैन इंडिया क्वीन पूजा ने बड़ी टिकट वाली फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है और इसमें थाईलैंड के लड़ाकू मास्टर्स के साथ प्रशिक्षण शामिल है।
उनकी आगामी फिल्म के निर्माताओं ने हेगड़े को कॉम्बैट में प्रशिक्षित करने के लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों को नियुक्त किया है। अपनी भूमिका को प्राथमिकता देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध, सुपरहिट ‘अला वैकुंठपुरमलो’ फेम अभिनेत्री ने निरंतर एनर्जी के साथ प्रशिक्षण शुरू कर दिया है और लगातार चार दिनों तक प्रशिक्षण जारी रखेगी। हालांकि उनकी भूमिका के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन एक्शन दृश्यों के लिए उनकी तैयारी आश्चर्यचकित करती है कि दर्शकों के लिए उनके पास क्या सरप्राइज है?
गौरतलब हो कि पूजा आगामी फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में सलमान खान के साथ, ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह और SSMB28 में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी।

*गायत्री साहू की रिपोर्ट*

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -