Featuredदेश

फिर से गलती नहीं दोहराएंगे केजरीवाल! चुनावी हार के 15 दिन बाद लिया ऐसा फैसला, दिल्ली वाले हुए गदगद

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिकस्त खाने के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) अरविंद केजरीवाल पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं। केजरीवाल लगातार ‘आप’ नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

इस बीच केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के 15 दिनों बाद एक बड़ा फैसला लिया है।

बता दें कि MCD में AAP सरकार ने 12 हजार अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने पार्टी के इस फैसले की जानकारी दी है। मालूम हो कि AAP जबसे दिल्ली की सत्ता से बाहर हुई है, उसके बाद से ही लगातार दावा किया जा रहा है कि एमसीडी से भी उसकी सत्ता छिन जाएगी।

ऐसे में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी द्वारा 12 हजार अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान करना एमसीडी की सत्ता को बचाने का प्रयास बताया जा रहा है। गौरतलब है कि 2022 के दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी।

सिर्फ 22 सीटें ही जीत सकी पार्टी

मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां पार्टी ने अपनी 10 साली पुरानी सत्ता गंवा दी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल के बाद दिल्ली में सरकार बनाई है। चुनाव में बीजेपी को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली। वहीं AAP को सिर्फ 22 सीटों पर ही सफलता मिली।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल का किया शिलान्यास, प्रधानमंत्री मोदी की मां के नाम पर होगा एक वार्ड

यह भी पढ़ें :  आपकी नाभि का आकार खोल देगा आपके सारे राज, जानिये कैसे ...

यह भी पढ़ें: ग्राम पंचायत सचिव के 99000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, योग्यता 12वीं पास

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, अब इस मामले में रायपुर पुलिस ने की कार्रवाई

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button