प्रदेश के नामी व्यापारियों के यहां सेंट्रल जीएसटी का छापा, व्यापारीवर्ग में मचा हड़कंप

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
बिलासपुर/स्वराज टुडे: शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के नामी और बड़े व्यापारियो के यहां सेंट्रल GST ने दबिश दी है। अभी भी दो बड़े कारोबारियों के यहां दस्तावेज (Breaking, Central GST Raid) खंगाले जा रहे हैं और अन्य कई ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। दोनों व्यापारी छत्तीसगढ़ के नामी व्यापारियों में से हैं।

बिलासपुर के मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष देवीदास वाधवानी और कपड़ा कारोबारी भारत होजियरी के ठिकानों पर GST की छापेमार (Breaking, Central GST Raid) कार्रवाई जारी है। दोनों व्यापारियों के यहां हड़कंप मच गया है। GST ने दोनों व्यापारियों के यहां एक साथ छापेमार कार्रवाई की है। इससे शहर में खलबली मची हुई है।

बता दें कि देवीदास वाधवानी ट्रेडर्स तेल, शक्कर विक्रेता है। इधर भारत होजियरी शहर के सबसे बड़े कपड़ा व्यापारी हैं। दोनों की गिनती सबसे बड़े व्यापारियों में की जाती है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश के कुछ और नामी गिरामी व्यापारी भी GST के निशाने पर हैं ।इसके चलते प्रदेश के व्यापारियों में हड़कम्प मच गया है ।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -