प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने सीआईएसएफ, पुलिस, नगर सेना और एनसीसी के छात्रों को बांधा रक्षासूत्र

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोरबा सेवाकेंद्र द्वारा रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य पर स्वतंत्रता दिवस की तैयारी अर्थात परेड के दौरान सी.एस.ई.बी. ग्राउण्ड कोरबा में बी. के बहनो द्वारा सी.आई.एस.एफ. (छ.ग.), पुलिस , नगर सेना व एन.सी.सी. के छात्रो को लगभग 190 के आसपास थे उनको परमात्म स्नेह का रक्षासूत्र बाँधा गया । इस कार्यक्रम के दौरान बी. के बिन्दु ने कहा कि आत्मा को बुराईयों से सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। इसलिए परमात्मा ने हमें भेजा है। आप सबको परमात्म रक्षासूत्र बाँधने आये हैं ताकि आपका जीवन सदा खुशहाल हो सके।

इस अवसर पर आता अनथ राम पैकरा ( रक्षित निरीक्षक) एवं सुबेदरा श्री भुवनेश्वर कश्यप ने अपना-अपना उद्गार व्यक्त करते हुए संस्था की सराहना की। इस अवसर पर सी.आई.एस.एफ. के जी.डी. भ्राता एच. पायरोट ने मेल- फिमेल स्वर में डुएट सॉग्स प्रस्तुत कर उपस्थित जनो का मन मोह लिया। भ्राता रविन्द्र साहु एवं नीलम शर्मा के द्वारा ब्र.कु. बहनों के निःस्वार्थ सेवा की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। संस्था की ओर से प्रमुख संचालिका ब्र.कु. रुक्मणी दीदी, सहसंचालिका ब्र.कु. बिन्दु बहन एवं ब्र.कु. लीना बहन, ब्र.कु. पूजा बहन, ब्र.कु. सेजल बहन एवं बहन स्मृति बुधिया द्वारा रक्षाबंधन बाँधा गया तथा इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से भ्राता कमल कर्माकर एवं भ्राता शेखर राम सिंह का भी सहयोग सराहनीय रहा।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -