पैसों की तंगी के चलते छूटी पढ़ाई, स्‍टेशन पर गुजारी रातें, मंजिल पर नजर रख बने ₹92,000 करोड़ की कंपनी के मालिक !

- Advertisement -

सत्यनारायण नंदलाल नुवाल सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के संस्थापक हैं। उनकी कारोबारी सफलता लोगों के लिए मिसाल है। नुवाल ने बचपन में बहुत कठिन समय देखा। पैसों की तंगी के कारण कम उम्र से ही वह काम में लग गए। उन्‍होंने कारोबार में असफलताओं का भी खूब स्‍वाद चखा। लेकिन, इनसे कभी हार नहीं मानी। आज नुवाल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के संस्थापक सत्यनारायण नंदलाल नुवाल की सफलता की कहानी वास्तव में प्रेरणा देने वाली है। वह सेल्‍फ मेड बिलियनेयर हैं। उनकी कामयाबी असाधारण कारोबारी कौशल, समर्पण, दृढ़ता और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। कभी उन्‍होंने रेलवे स्टेशन पर रात गुजारी। आज वह 92,000 करोड़ रुपये की कंपनी के मालिक हैं। आइए, यहां उनके बारे में जानते हैं।

नुवाल का जन्म राजस्‍थान के भीलवाड़ा में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। छोटी उम्र में वित्तीय चुनौतियों के कारण उन्हें अपने परिवार की मदद करने के लिए 10वीं कक्षा पूरी करने के बाद स्कूल छोड़ना पड़ा। इन बाधाओं का सामना करने के बावजूद नुवाल के दृढ़ संकल्प और उद्यमशीलता की प्रेरणा ने उन्हें 18 साल की छोटी उम्र में एक स्याही उत्पादन प्‍लांट लगाने के लिए प्रेरित किया। अपने शुरुआती उद्यम के विफल होने के बाद भी नुवाल ने हार नहीं मानी। वह नए अवसरों की तलाश करते रहे।

रेलवे स्‍टेशनों पर गुजारी रातें

इंडस्ट्रियल एक्‍सप्‍लोसिव इंडस्‍ट्री में एंट्री करना उनके लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान रेलवे स्टेशनों पर रात भी गुजारी। यह उनके अटूट समर्पण की निशानी है। उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण तब आया जब उनकी मुलाकात एक्‍सप्‍लोसिव डीलर अब्दुल सत्तार अल्लाहभाई से हुई। 1995 में नुवाल ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग और एक छोटे से लोन के जरिये सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया की स्थापना की। वर्तमान में सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया का बाजार पूंजीकरण 92,000 करोड़ रुपये है।

आज करोड़ों के माल‍िक

आज सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया मेक इन इंडिया पहल के अनुरूप एक्‍सप्‍लोसिव, प्रॉपेलेंट, ग्रेनेड, ड्रोन और वारहेड की अग्रणी निर्माता बन गई है। कंपनी की ग्रोथ साफ दिखती है। इसका बाजार मूल्य केवल 10 साल में 1,700% बढ़ गया है, जो नवंबर 2022 तक 35,000 करोड़ रुपये को पार कर गया था। फोर्ब्स के अनुसार, नुवाल की नेटवर्थ 4.9 अरब डॉलर है। यह उन्हें दुनिया के अरबपतियों में खड़ा करती है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के एक बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, एक की मौत 6 घायल, डिप्टी सीएम अरुण साव ने व्यक्त की शोक संवेदना

यह भी पढ़ें: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मायके पक्ष के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें: इस मुस्लिम देश में महिलाएं गैर-मजहब के लोगों से कर सकती हैं बिना रोकटोक शादी, शादी के लिए है कानून

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
872SubscribersSubscribe

बेंगलुरु में गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की गला रेतकर की...

बेंगलुरु/स्वराज टुडे: कर्नाटक के बेंगलुरु में बिहार की एक 24 साल की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शहर के एक पीजी...

Related News

- Advertisement -