पुलिस विभाग के लिए गौरव बनी महिला सिपाही पूजा देवांगन, उपलब्धियां जानकर आप रह जाएंगे हैरान

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: पुलिस हेड क्वार्टर रायपुर में पदस्थ महिला सिपाही पूजा देवांगन का जन्म 29 अगस्त 1995 को हुआ था। सबसे पहली पदस्थापना-भिलाई 2019 में बतौर आरक्षक दूरसंचार छ ग पुलिस के रूप में हुआ था । पूजा उस समय अपने पूरे परिवार में इकलौती सरकारी सेवा में रही। विषम परिस्थितिर्यों में जी तोड़ मेहनत के बाद जब पुलिस विभाग में  नौकरी मिली तो परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गयी । इसके बाद पूजा ने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का वहन करते हुए परिवार की बागडोर संभाली।

डिप्टी कलेक्टर बड़े भाई रायपुर में हैं पदस्थ

मूलतः रायपुर के चंगोराभाठा निवासी पूजा के पिता दुर्गेश देवांगन प्राइवेट जॉब करते हैं वहीं माता मंजू देवांगन गृहणी हैं। बड़ा भाई आशुतोष देवांगन NIT रायपुर से Mining engg की, जब पूजा ने परिवार की बागडोर अपने हाथ में लिया तब भैया को पढ़ने में भरपूर सहयोग किया जिसका परिणाम यह रहा कि वे  CGPSC 2020 में 5वें रैंक के साथ डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुए, जो परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि रही। वर्तमान में वह 2022 में डिप्टी कलेक्टर रायपुर के पद पर पदस्थ है ।

पूजा भी है इंजीनियर

पूजा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पं सुंदरलाल शर्मा स्कूल सुंदर नगर,रायपुरऔर माध्यमिक शिक्षा हाई स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर रोहिनीपुरम रायपुर से प्राप्त की ।

पूजा ने 2016 में B.E. in Electronics & Telecommunications शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय,जगदलपुर से पूर्ण की।

जानिए कब आयी सुर्खियों में

राजनांदगांव में पुलिस बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान पूजा डोंगरगढ में नवरात्रि ड्यूटी में माँ बम्लेश्वरी के गर्भगृह में तैनात थी। इसी बीच 2 अक्टूबर 2019 को एक लकवाग्रस्त असहाय वृद्ध महिला जो कि अस्थमा से भी पीड़ित भी थीं, उन्हें गोदी में उठाकर 100 सीढ़ियों के फ़ासला तय कर माता के दर्शन को दरबार तक ले गई और वापिस उतनी ही सीढ़ी उतर कर उन्हें प्राथमिक उपचार केंद्र तक पहुँचाया।
जिसे स्थानीय लेखक द्वारिका प्रसाद अग्रवाल जी द्वारा इस घटना को फ़ेसबुक में शेयर किया गया जिसे देखने के बाद कई अखबारों व सोशल मीडिया में काम को जबरदस्त सराहना मिली।

जानिए पूजा की उपलब्धियां 

* दिनाँक 5/10/2019 को तत्कालीन पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी द्वारा इन्द्रधनुष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
*दिनाँक 10/10/19 को माननीय गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया ।
* दिनाँक 07/11/19 को SP RADIO ऋचा मिश्रा द्वारा,500 रु नगद पुरुस्कार और प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
* दिनाँक 15/11/19 को पुलिस के क्षेत्र में पंडित शम्बूनाथ नाथ मिश्र की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।
* दिनाँक 16/02/20 को मेरा साथी जनसेवा द्वारा कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।
* 5 बार समाज द्वारा सम्मान
(चंगोराभाठा मंडल से, रायपुर जिला की ओर से, महानगर से, भिलाईनगर,टिकरापारा से)
*Best Role Model Female छत्तीसगढ़ पुलिसकर्मि अवार्ड – माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी के हाथों JOSH 2020 एक शाम छ ग पुलिस के नाम- 04/03/20 {सबसे कम उम्र,कम अनुभव व सबसे छोटे पद में रहकर}
* अग्रणी अवार्ड central india news द्वारा 7/03/20
* दिनाँक 12/03/20 को पुलिस कान्हा महिला मंडल राजनांदगांव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
* दिनाँक 08/03/21को नारी शक्ति सम्मान
* ब्लड डोनर सोसायटी गुरुदासपुर पंजाब द्वारा 12/06/22 को राष्ट्रीय सम्मान
* लॉक डाउन के दौरान सोसल मीडिया द्वारा लोगो की मदद हेतु उपलब्ध होने पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा ऑनलाइन सम्मान
* कोरोना योद्धा सम्मान 4 अलग अलग संस्थाओं द्वारा

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में पूजा का अतुलनीय योगदान

ऑफिस के दौरान रायपुर से भिलाई के सफर में मिले निः शक्त जनों को विशेष संस्था के माध्यम से रोजगार तक पहूंचाया, जो ट्रेन में भीख मांगते हुए मिले थे।
1. जिनके हाथ की हथेली नही थी
2. जिनके आँखों की रोशनी नही थी
इसके अतिरिक्त अन्य जगहों में जरूरतमंदों के सहायता हेतु सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहती हैं ।

लेखिका के तौर पर पूजा का योगदान

लेखन में,कविता पाठ
स्वरचित रचनाओं का प्रकाशन

*रचनाएँ एक साझा काव्य संग्रह 2017 में 3 कविताएँ प्रकाशित।
* छत्तीस रागिनियाँ साझा काव्य संग्रह 21 फरवरी 2021 में 2 कविताएँ प्रकाशित।
*प्रारंभ युग की आवाज 2021 राजस्थान में प्रकाशित 3 रचना।
* ब्यूटी ऑफ लाइफ 2021 में 2 रचना प्रकाशित।
* सहित्य सुधा 2021 में 2 रचनाएँ।
*नई कोपलें 2021 में 2 रचनाएँ।
*जीवंतिका 2022 में 3 रचनाएं।
*2012 में आकाशवाणी ने 3 कविताओं के वाचन की रिकॉर्डिंग।
* पत्रिकाओं व अखबारों में कविता छपी है।
आगामी 3-4 कविता की साझा संग्रह किताब आने वाली हैं।
*गायन में भी विशेष रुचि रखती हैं।

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -