पुलिस नक्सली मुठभेड़ में महिला माओवादी ढेर, आईजी पी सुंदरराज ने की पुष्टि

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कांकेर/स्वराज टुडे: जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि DRG और BSF की संयुक्त पार्टी गश्त पर निकली थी। उसी दौरान अचानक से माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात को जवानों की टीम 20 से 25 नक्सलियों के छिपे होने की सूचना पर सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान सोमवार सुबह लौटते वक्त नागुण्डा के जंगल में अचानक से फायरिंग शुरू हो गई। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भागे हैं। कहा रहा है यह मुठभेड़ आधे घंटे से ज्यादा चली है।

बताया गया है कि नक्सली जंगल में ही मौजूद थे इसके बाद उन्होंने जवानों को जैसे ही देखा, फायरिंग शुरू कर दी। जवानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है वहीं मुठभेड़ की पुष्टि आईजी पी सुंदरराज ने की है मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से एक राइफल भी जब्त किया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मारी गई महिला नक्सली की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
872SubscribersSubscribe

बेंगलुरु में गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की गला रेतकर की...

बेंगलुरु/स्वराज टुडे: कर्नाटक के बेंगलुरु में बिहार की एक 24 साल की महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शहर के एक पीजी...

Related News

- Advertisement -