पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रक्षित केन्द्र और अग्रसेन कॉलेज में कोरबा पुलिस द्वारा आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएँ

- Advertisement -

● *पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस से राष्ट्रीय एकता दिवस तक पुलिस झंडा दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

● *राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका में आयोजित की गई प्रतियोगिता।

कोरबा/स्वराज टुडे: पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर) से राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) तक पुलिस झंडा दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जिले के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जिसमें आज पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर रक्षित केंद्र में और कॉलेज में सेमिनार, व्याख्यान, चित्रकला, खेल कूद, मेहंदी, निबंध और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

IMG 20241029 WA0060 IMG 20241029 WA0065 IMG 20241029 WA0061 IMG 20241029 WA0063 IMG 20241029 WA0059 IMG 20241029 WA0064

रक्षित केन्द्र और अग्रसेन कॉलेज में आज ‘राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका’ विषय में विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे सेमिनार, व्याख्यान, चित्रकला, खेल कूद, दौड़, गोला फेंक, और रंगोली का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस परिवार के सदस्यों और कॉलेज विद्यार्थी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया ।

कोरबा जिले के 12 शहीद जवानों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले मंदिर में बड़ा हादसा, देर रात आतिशबाजी के दौरान 150 लोग हुए घायल

यह भी पढ़ें: फिर हाथी ने एक युवक को कुचलकर मारा, हाथी को खदेड़ने जंगल गया था मृतक

यह भी पढ़ें: मिठाई के साथ डिब्बा तौलने पर दुकानदार को देना पड़ेगा पांच हजार जुर्माना, इस टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं ग्राहक

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -