पत्नी के साथ कांस्टेबल को आपत्तिजनक हालत में देख पति ने खोया आपा, हंसिये से काट दिया आरक्षक का प्राइवेट पार्ट

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
मुंगेली/स्वराज टुडे: मुंगेली जिले में अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति ने पुलिस आरक्षक के प्राइवेट पार्ट पर हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक रोहित सिंह परिहार गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक रोहित सिंह परिहार पुलिस लाइन में पदस्थ है। उसका अवैध संबंध मुंगेली के शिक्षक नगर में रह रही शादीशुदा महिला के साथ चल रहा था। वो गुरुवार रात अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पर आया था। प्रेमिका ने बताया कि उसका पति घर से बाहर गया है।

गुस्साए पति ने पुलिस आरक्षक पर किया हमला

इधर आरक्षक अपनी प्रेमिका के साथ जिस वक्त आपत्तिजनक हालत में था, उसी वक्त वहां अचानक महिला का पति पहुंच गया। दोनों को इस हालत में देखकर उसका गुस्सा भड़क गया और उसने घर में रखे हंसिए से आरक्षक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। हमले में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल आरक्षक का इलाज बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में जारी

गंभीर रूप से घायल हालत में आरक्षक रोहित सिंह परिहार शिक्षक नगर में ही अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा। यहां रिश्तेदार उसे लेकर बिलासपुर के अपोलो अस्पताल पहुंचे। फिलहाल उसका इलाज जारी है। पीड़ित ने अभी तक थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया है।

आरोपी पति, पत्नी के साथ फरार

सिटी कोतवाली प्रभारी गौरव पांडे ने बातचीत में घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घायल आरक्षक की हालत फिलहाल गंभीर है। वहीं आरोपी पति-पत्नी घर में ताला लगाकर फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। घायल आरक्षक का बयान अभी नहीं हो पाया है। पुलिस टीम बिलासपुर जाकर घायल आरक्षक का बयान दर्ज करेगी।

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -