Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लाठी-डंडा खाएंगे…चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 18, 2026

    Korba: मानिकपुर जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने केदारनाथ अग्रवाल से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की सहेली को पहना दी वरमाला, बाराती और घराती में चले लात-घूंसे, बैरंग लौटी बारात-VIDEO
    Featured

    नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की सहेली को पहना दी वरमाला, बाराती और घराती में चले लात-घूंसे, बैरंग लौटी बारात-VIDEO

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n65337678217404402397018f30f730ae1e51cc9d8d729d69540d3def978c7bd6e111e0caec82d7a4f943a9
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तर प्रदेश
    बरेली/स्वराज टुडे: उत्तरप्रदेश के बरेली जिले में एक शादी समारोह में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बरेली के थाना क्योलड़िया इलाके के एक गांव में शनिवार रात विवाह समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब शादी के समय नशे में धुत दूल्हे ने होने वाली अपनी दुल्हन की बजाय उसकी सहेली को वरमाला पहना दी।

    दुल्हन ने होने वाले दूल्हे को मारा थप्पड़

    इस बात से नाराज होकर नई नवेली दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। गुस्से में आकर होने वाले दूल्हे को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों परिवार में तीखी बहस शुरू हो गई और हाथापाई में बदल गई। इस दौरान दोनों परिवार में विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर कुर्सियां और लात-घूंसे चलने लगें। बाराती और घराती के बीच देर तक हंगामा होता रहा। स्थिति बिगड़ने पर थाना पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बारात को बिना शादी किए ही लौटना पड़ा।

    नशे में था दूल्हा

    बताया जा रहा है बारात बरखेड़ा थाना इलाके के एक गांव से आई थी। शादी में पहुंचे बराती खाना खाने और नाच गाने में व्यस्त थे। वहीं, दूल्हा पहले से ही शराब के नशे में था। आरोप है कि वह अपने होश में नहीं था। जब जयमाल का वक्त आया और दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई। तब दूल्हे ने अपनी वरमाला दुल्हन को ना पहनाकर उसकी दोस्त के गले में डाल दी।

    दुल्हन ने शादी से किया इंकार

    इससे नाराज नई नवेली दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। गुस्से में आकर अपने होने वाले पति को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद घराती और बारातीयों के बीच बहस शुरू हो गई। शादी झगड़े में तब्दील हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने दूल्हे और उसके दोस्तों को हिरासत में ले लिया। शांति भंग करने के आरोप में चालान भी कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    पुलिस की जांच में पता चला कि दूल्हे के दोस्तों ने अवैध शराब एक व्यक्ति से खरीदी और दूल्हे को पिला दी। शराब पीने से दूल्हे को नशा हो गया। पुलिस ने अब शराब की सप्लाई करने वाले व्यक्ति की भी तलाश कर रही है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दुल्हन के परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर भी दी, जिसमें उन्होंने दूल्हे के परिवार वालों पर दहेज मांगने का आरोप भी लगाया है।

    यह भी पढ़ें: भारत में भारत की जीत का जश्न नहीं मना सकते..? अहमदाबाद में मुस्लिमों ने किया पथराव, 6 घायल

    यह भी पढ़ें: 74 साल की उम्र में कैंसर को हरा दिया! कभी डॉक्टर ने दे दिया था जवाब, रूटीन जानकर दंग रह जाएंगे

    यह भी पढ़ें: हिंदू लड़के के प्यार में डूबी मुस्लिम युवती, मंदिर में सात फेरे लेकर शाहना से बन गयी शारदा, पढ़ें पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लाठी-डंडा खाएंगे…चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 18, 2026

    Korba: मानिकपुर जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने केदारनाथ अग्रवाल से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,347 Views
    Don't Miss

    लाठी-डंडा खाएंगे…चाहे जेल जाएंगे, नहीं होने देंगे जनसुनवाई: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    August 18, 2026

    पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा, मानिकपुर विस्तार से पहले न्याय हो, 62 साल…

    Korba: मानिकपुर जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने केदारनाथ अग्रवाल से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.