नवंबर में कौन-कौन से सरकारी नौकरी के फॉर्म निकले हैं ? देखें जॉब की सूची

- Advertisement -

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सरकारी एग्जाम की तैयारी में पढ़ाई के साथ नई भर्तियों के बारे में खुद को अपडेट रखना भी काफी महत्वपूर्ण है। तभी आप समय रहते इनमें अप्लाई कर सकते हैं। यहां नबंवर महीने की टॉप नौकरियों के बारे में बताया है, जिसमें अभ्यर्थी अपनी योग्तानुसार फॉर्म भर सकते हैं।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं की पूरी मेहनत सिर्फ एक सीट के लिए होती है। जिसके लिए वो दिन-रात पढ़ाई में लगे रहते हैं। गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए पढ़ने के साथ निकलने वाली नई भर्तियों में टाइम से एप्लिकेशन फॉर्म भरना भी सबसे जरूरी है। अगर आप इससे चूक गए तो हो सकता है कि आपके हाथ से बेस्ट मौका निकल जाए। सरकारी भर्ती से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट के साथ हम आपके लिए नवंबर महीने की टॉप 10 जॉब की डिटेल्स लेकर आए हैं। इन भर्तियों में आप अपनी योग्यतानुसार अप्लाई कर सकते हैं।

राजस्थान सफाईकर्मी

राजस्थान में 23 हजार से अधिक पदों पर सफाई कर्मी की भर्ती चल रही है। जिसमें अनपढ़ लोग भी फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में अभ्यर्थी लास्ट डेट 11 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। सफाई कर्मचारी के लिए उम्मीदवारों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। वहीं आवेदन समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी 25 नवंबर 2024 तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

यूपी में नई भर्ती

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के तहत यूपी में 7401 पदों पद कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की बड़ी भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए 28 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर आवेदन शुरू हो गए हैं। वहीं एप्लिकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2024 है। ​

यह भी पढ़ें :  सीबीगंज के चार युवक काम की तलाश मे गए थे दिल्ली, कमरे में मृत मिले चारों एसी मैकेनिक, जाँच में जुटी पुलिस

इंडो तिब्बतन बॉर्डर पर सिक्योरिटी फोर्स (ITBP) ने निकाली भर्ती

इंडो तिब्बतन बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (ITBP) ने एएसआई, कांस्टेबल भर्ती के साथ सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर डिप्टी कमांडेंट, मेडिकल ऑफिसर की भी नई भर्ती निकाली है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी लास्ट डेट 14 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

​NICL में निकली सरकारी जॉब भर्ती

नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) में असिस्टेंट के पदों पर 500 भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट युवा आवेदन करने के योग्य हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 11 नवंबर 2024 तक अप्लाई और आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। फेज I और फेज II एग्जाम की डिटेल्स और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए लॉग इन करें nationalinsurance.nic.co.in

UPPSC Vacancy 2024 लास्ट डेट

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रशासनिक सुधार, लोक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और आयुष विभाग में भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 17 अक्टूबर से आवेदन चल रहे हैं। यूपीपीएससी की इस वैकेंसी में 18 नवंबर 2024 तक फॉर्म भरे जाएंगे।

UP आंगनवाड़ी फॉर्म ऑनलाइन 2024

आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म 2024 का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए अच्छी जानकारी है। यूपी में 4 नए जिलों में आंगवाड़ी भर्ती के विज्ञापन जारी हो गए हैं। प्रयागराज, देवरिया, बलरामपुर और गोंडा आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए भी आंगनवाड़ी कार्यकत्री भर्ती में अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं। लास्ट डेट जिलेवार 4 नवंबर से 9 नवंबर है। यूपी आंगनवाड़ी में कौन फॉर्म भर सकता है?

उत्तराखंड लेक्चरर वैकेंसी 2024

सरकारी लेक्चरर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड में 600+ पदों पर सीधी भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए 18 अक्टूबर से आवेदन चल रहे हैं। वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 7 नवंबर 2024 है। इसके बाद 19 नवंबर से 28 नवंबर तक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें :  चेक बाउंस मामले में आरोपी को 1 माह की सजा, बैंक की ओर से अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने की थी पैरवी

UPSSSC नई भर्ती फॉर्म 2024

उत्तर प्रदेश हेल्थ वर्कर के 5 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती के लिए 28 अक्टूबर से आवेदन चालू हैं। यह भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने निकाली है, जिसमें फॉर्म और आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2024 है।

Union Bank of India सरकारी बैंक भर्ती 2024

बैंक में ऑफिसर लेवल की जॉब चाहने वाले युवाओं के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank) में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) की 1500 वैकेंसी आ गई हैं। इस भर्ती के लिए 24 अक्टूबर सें आवेदन भी चालू हैं। वहीं यूनियन बैंक वैकेंसी 2024 में अप्लाई करने की लास्ट डेट 13 नवंबर 2024 है। ​

दिल्ली मेट्रो जॉब सैलरी

दिल्ली की लाइफलाइन दिल्ली मेट्रों में नौकरी पाने के शानदार अवसर अभी भी आपके पास है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जनरल मैनेजर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर और सुपरवाइजर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए योग्य अभ्यर्थी लास्ट डेट 8, 12 और 13 नवंबर तक पदानुसार फॉर्म भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: प्रिंसिपल मर्डर का नाबालिग ने कबूला गुनाह, 2 बेटों के साथ मां हुई अरेस्‍ट, वजह जानकर हैरान हैं लोग

यह भी पढ़ें: बोलेरो पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, चार अन्य घायल अस्पताल दाखिल

यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: फेफड़ों के इंफेक्शन से कैसे बचें, कितने प्रकार का होता है लंग इंफेक्शन? डॉक्टर से बताया संक्रमण होने पर क्या करें

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -