धान खरीदी केंद्र में 67 लाख का घोटाला, चार आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कांकेर/स्वराज टुडे: भानुप्रतापपुर में धान खरीदी केंद्र में 67 लाख रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केवटी का है। दरअसल भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम केवटी में धान खरीदी केंद्र में 67 लाख रुपए का घोटाला किया गया है। जानकारी मिलने पर खाद्य विभाग ने जांच की।

जांच के बाद धान खरीदी घोटाले में संलिप्त चार लोगों के खिलाफ भानुप्रतापपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। इसके बाद शनिवार को भानुप्रतापपुर पुलिस ने आरोपियों केंद्र प्रबंधक महेंद्र कुमार वैद्य, खरीदी प्रभारी संतोष कुमार दरो, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल टांडिया और बारदाना प्रभारी गजेंद्र कुमार चित्रसेन को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -