दर्दनाक हादसा: रेलिंग तोड़ते हुए उफनती नदी में जा गिरी 40 यात्रियों से भरी बस, अब तक 13 शव बरामद

- Advertisement -

मध्यप्रदेश
धार/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश के धार जिले में सोमवार सुबह इंदौर – खरगोन के बीच भीषण हादसा हो गया। इंदौर से पुणे (अमलनेर) जा रही बस धामनोद में खलघाट के पास उफनती नर्मदा नदी में गिर गई। 10 से 10.15 बजे के बीच खलघाट में टू-लेन पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी।

बस में महिलाओं-बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। इनमें 8 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 15 यात्रियों को जिंदा बाहर निकालने का दावा किया है। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद एम्बुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि अभी तक एक भी यात्री जीवित नहीं मिला है।

हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर पहुंची। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।


यह भी पढ़ें:अपने बॉयफ्रेंड के साथ सुनसान इलाके में घूमने जाने वाली किशोरियों के लिए बड़ी खबर, माता-पिता भी रहें अलर्ट


यह भी पढ़ें: रुबिया सईद ने अदालत में की यासीन मलिक समेत 4 आतंकियों की पहचान, कहा- इन्हीं चारों ने किया था मेरा अपहरण


 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -